Australia Crime: एक ऐसे शख्स के बारे में आपको बता रहे हैं, जो हमेशा खुद को जानवरों के प्रति समर्पित बताता था। जानवरों के लिए हमेशा प्यार और सम्मान की बात करता था। लेकिन जब इस 53 साल के शख्स की पोल खुली तो दुनिया दंग रह गई। एडम ब्रिटन नाम का ये शख्स अपनी करतूतों के कारण जेल में डाल दिया गया है। मामला ऑस्ट्रेलिया के डार्विन शहर में सामने आया है। यह शख्स इतना शातिर है कि दुनिया के सामने अपनी छवि बेहद शांत और भावुक इंसान की बना रखी थी। खुद को यह व्यक्ति मगरमच्छ एक्सपर्ट कहता था।
आरोपी के खिलाफ 56 केस दर्ज किए गए
लेकिन बाद में पता लगा कि ये शख्स रोजाना कुत्तों के साथ रेप करता है। कुत्तों को टॉर्चर कर वीडियो बनाता है। आरोपी को ऑस्ट्रेलिया की एक कोर्ट ने एक दशक से अधिक समय के लिए जेल भेजने का फरमान सुनाया है। यहीं नहीं, एडम पर पशु क्रूरता के 56 मामले दर्ज किए गए हैं। उसके खिलाफ बाल शोषण के भी आरोप लगे हैं। 4 गंभीर मामले एडम के खिलाफ दर्ज किए गए हैं।
एडम ब्रिटन दुनिया के सबसे बड़े मगरमच्छ के साथ तैरकर सुर्खियों में आया था। उसने अपने पालतू मगरमच्छ को कई फिल्मों और डॉक्यूमेंट्रीज की शूटिंग के लिए देकर काफी पैसा कमाया है। मगरमच्छ का नाम उसने स्मॉग रखा है। उसकी करतूतें सामने आने के बाद दुनिया उसे ‘मैकमिन्स लैगून का राक्षस’ कह रही है। गौरलतब है कि ‘मैकमिन्स लैगून’ नामक लग्जरी घर में आरोपी रहता था। वह यहीं पर जानवरों से रेप करता था।
1996 में आया था ऑस्ट्रेलिया
ब्रैंडन सिडलेउ नामक शख्स ने उसकी तुलना अमेरिकन सीरियल किलर टेड बंडी से की है। जो उसके पूर्व सहयोगी रह चुके हैं। कई वीडियो दुनिया के सामने आ गए थे, जो उसकी क्रूरता की गवाही दे रहे थे। जिसके बाद उसके खिलाफ कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ। 1971 में वेस्ट यॉर्कशायर (UK) में जन्मे ब्रिटन के बारे में कई चौंकाने वाली बातें कोर्ट को पता लगीं। ब्रिटन ने 13 साल की उम्र में ही घोड़ों के साथ यौन उत्पीड़न शुरू किया था। आरोपी लीड्स विश्वविद्यालय से साइंस ग्रेजुएट है। उसने 1996 में ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी से चमगादड़ के शिकार के तरीकों पर पीएचडी की है। वह 1996 में ऑस्ट्रेलिया आया और डार्विन यूनिवर्सिटी में शोध सहयोगी के तौर पर काम शुरू किया। उसने यहीं की रहने वाली एक लड़की से लव मैरिज की है।