Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के गढ़ा में शादी समारोह के दौरान फायरिंग और हंगामा करने के आरोप में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर केस दर्ज हुआ है। इस पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
देश में संविधान, हर विषय हमसे न जोड़ें
उन्होंने कहा कि अभी अभी सोशल मीडिया के माध्यम से शालिग्राम जी का विषय हमारे संज्ञान में आया है। देखो हम गलत के साथ नहीं हैं। कानून निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ इसकी जांच करे। हर विषय को हमसे न जोड़ा जाए। हम अपने मार्ग में सनातन, हिंदुत्व और बालाजी की सेवा में लगे हुए हैं। इसलिए कृपा करके हर विषय को हमसे न जोड़ें। इस देश में संविधान है। जो जैसा करेगा सो वैसा भरेगा।
11 फरवरी का है मामला
दरअसल, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम है। इस धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने 11 फरवरी को गढ़ा में एक शादी समारोह में हंगामा कर दिया था। उसका एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें वह मुंह में सिगरेट और हाथ में पिस्टल ताने कुछ लोगों को गाली दे रहा है।
लोग बोले- नशे में था महराज का भाई
लोगों का कहना है कि बारात गढ़ा गांव आयी थी। जहां लड़की पक्ष ने स्वागत का इंतजाम नहीं किया था। ऐसे में सीधा खाना खिलाने लगे, कुछ लोग खाना खा चुके थे फिर हम लोग भी खाना खाने लगे। तभी शालिग्राम सामने से आकर गंदी गंदी गाली देने लगा और मारपीट भी करने लगा।
लोगों का कहना है कि उस दौरान शालिग्राम शराब के नशे में था। उसने बारातियों के साथ भी घर में घुसकर मारपीट की है। लोगों ने कहा कि मुख्य विवाद राई में नाचने को लेकर शुरू हुआ था। किसने राई करवाई है जिसमें शालिग्राम ने गाली गलौच शुरू कर दी और मारपीट का भी आरोप लग रहा है।
पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस
इस संबंध में बमीठा पुलिस ने शालिग्राम गर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें: MP News: बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री बोले- भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, विदेशी भी चाहते हैं ऐसा
संबंधित खबरें
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 min ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
13 mins agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 hr agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines