Bageshwar Dham Shaligram Garg Arrested: मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित मशहूर बागेश्वर धाम से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग और उनके साथी अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को राजनगर न्यायालय में पेश किया है, वहीं इस मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है. दूसरी ओर, इस गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल हुए मोतीलाल कुशवाहा को इलाज के लिए ग्वालियर के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम मोतीलाल के सीने में फंसी गोली को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन की तैयारी में जुटी हुई है.
KGMU के हॉस्टलों की मेस में नॉनवेज बैन पर बवाल, सपा ने बताया तुगलकी फरमान, कांग्रेस ने बीफ पर घेरा
जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग का आरोप
अस्पताल में भर्ती पीड़ित मोतीलाल कुशवाहा ने शालिग्राम गर्ग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. मोतीलाल का कहना है कि शालिग्राम अपने साथियों के साथ उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने पहुंचे थे. जब उन्होंने इस बात का विरोध किया, तो शालिग्राम और उनके साथियों ने पहले लाठी-डंडों से उनके सिर पर हमला किया और फिर उन पर फायरिंग कर दी. मोतीलाल के मुताबिक, एक गोली उनके सीने में जा लगी, जबकि दूसरी गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई.
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि शालिग्राम इलाके में अपनी दबंगई दिखाते हैं और लोगों की जमीनों पर कब्जा करते हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयानों पर सवाल उठाते हुए पीड़ित ने कहा कि अगर महाराज का अपने भाई से कोई संबंध नहीं है, तो शालिग्राम इतनी लग्जरी जिंदगी कैसे जी रहा है? जान का खतरा होने के कारण पीड़ित ने छतरपुर की जगह ग्वालियर में इलाज कराना बेहतर समझा.
सोशल मीडिया और राजनीति में मचा हड़कंप
इस गिरफ्तारी और गोलीकांड के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति और सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. इंटरनेट पर एक पक्ष आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है, तो वहीं दूसरा पक्ष इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की वकालत कर रहा है. फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है और घायल का इलाज जारी है.
Inside Story : नोएडा के ममूरा में EV चार्जिंग से कैसे लगी आग? कैसे निकाले गए इमारत में फंसे 100 लोग
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
5 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
8 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
10 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines