---विज्ञापन---

Inside Story : नोएडा के ममूरा में EV चार्जिंग से कैसे लगी आग? कैसे निकाले गए इमारत में फंसे 100 लोग

Noida Mamura fire news update: नोएडा के सेक्टर 66 स्थित मामूरा गांव में एक 5 मंजिला आवासीय इमारत में हुए अग्निकांड की गंभीरता को देखते हुए फेज-3 थाना पुलिस ने लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इमारत के मालिक और परिसर को लीज पर लेने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटा रही है ताकि शॉर्ट सर्किट के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

---विज्ञापन---

Noida Mamura fire news update: दिल्ली-एनसीआर से सटे नोएडा के सेक्टर 66 स्थित मामूरा गांव में एक 5 मंजिला (G+4) आवासीय इमारत में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दम घुटने के कारण एक महिला और एक पुरुष सहित 2 लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग और पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से इमारत में फंसे लगभग 50 परिवारों के 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। शुरुआती जांच में दुर्घटना की वजह ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग से मचा हाहाकार, 50 परिवार रेस्क्यू, 2 लोगों की मौत

---विज्ञापन---

क्या बोले नोएडा के संयुक्त पुलिस आयुक्त?

नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मामूरा गांव की इस बहुमंजिला इमारत में करीब 50 परिवार रहते थे। हर मंजिल पर करीब 5 फ्लैट्स बने हुए हैं। गौतमबुद्ध नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) राजीव नारायण ने बताया कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग स्पेस था, जहां गाड़ियां खड़ी होती थीं।
प्राथमिक जांच के मुताबिक, सुबह गली नं 2 मामूरा में G-4 के ग्राउंड फ्लोर में इलेक्ट्रिक वाहन को चार्जिंग पर लगाया गया था। इसी दौरान अचानक एक जोरदार स्पार्क हुआ, जिसने देखते ही देखते पास में खड़ी पेट्रोल गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। पेट्रोल टैंक फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चूकि नीचे कोई ओपन वेंटिलेशन नहीं था, इसलिए गाड़ियों से निकला जहरीला काला धुआं सीढ़ियों के रास्ते ऊपर की मंजिलों की तरफ फैल गया, जिससे सो रहे लोगों का दम घुटने लगा।

100 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही नोएडा फायर सर्विस की टीम 7 फायर टेंडर्स, रेस्क्यू व्हीकल्स और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म्स के साथ मौके पर पहुंची। संकरी गली होने के कारण शुरुआत में थोड़ी दिक्कतें आईं, लेकिन फायरफाइटर्स ने सूझबूझ का परिचय दिया।
दमकलकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए ठीक बगल वाली इमारत की छत और खिड़कियों पर सीढ़ियां लगाईं। धुएं के गुबार के बीच फंसे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को एक-एक कर सुरक्षित निकाला गया। जिन दो लोगों की मौत हुई, वे धुएं के कारण बेहोश हो चुके थे और अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

---विज्ञापन---

EV चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

कभी भी घरेलू या कमजोर वायरिंग वाले सॉकेट से ईवी चार्ज न करें। हमेशा थर्मल शट-ऑफ वाले प्रमाणित चार्जर का उपयोग करें और सुनिश्चित करें कि चार्जिंग पॉइंट के पास कोई ज्वलनशील पदार्थ या अन्य गाड़ियां एकदम सटकर न खड़ी हों।

First published on: Jul 15, 2026 04:19 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola