MP: निकाय चुनावों को लेकर आज छिंदवाड़ा पहुंचेंगे सीएम शिवराज, जनता से मांगेंगे आशीर्वाद

MP Nikay Chunav

छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सितंबर को होने जा रहे निकाय चुनाव (Nikay Chunav)  को लेकर गुरूवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। यहां वे दमुआ और सौंसर में अपनी चुनावी सभा में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनता से आशीर्वाद मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम कमलनाथ का भी दौरा जल्द

एक दिन पहले ही सांसद नकुलनाथ छिंदवाड़ा पहुंचे हैं और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करना शुरू कर दिया है। पूर्व सीएम कमलनाथ भी छिंदवाड़ा आने वाले हैं। ऐसे में सीएम का दौरा काफी मायनों में भाजपा के लिए खास माना जा रहा है।

विज्ञापन

ये रहेगा सीएम का शेड्यूल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर विशेष हेलीकाप्टर से दमुआ पहुंचेंगे जहां चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां से 12 बजकर 40 मिनट पर रवाना होकर दोपहर 1 बजे सौंसर पहुंचेंगे। वहीं यहां से रामाकोना में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। 2 बजे सौंसर में रोड शो करेंगे, इसके उपरांत 2 बजकर 35 मिनट पर मलाजखंड के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ