दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोल कर रख दी है। यहां एंबुलेंस नहीं मिलने पर पति को प्रसव पीड़ा से तड़प रही पत्नी को हाथ ठेला पर लिटाकर करीब 2 किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाना पड़ा, लेकिन वहां भी कोई सुविधाएं नहीं मिली।
स्टाफ ने नहीं दिखाई गंभीरता
मौजूद स्टाफ ने 3 घंटे बाद आने को कहा। युवक को परेशान देख स्थानीय लोगों ने 108 वाहन उपलब्ध कराया और गर्भवती को हटा सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां भी उसकी परेशानी खत्म नहीं हुई। डॉक्टरों ने गर्भवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दरअसल, दमोह जिले के रनेह गांव में रहने वाले कैलाश अहिरवार की पत्नी काजल को मंगलवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। कैलाश अहिरवार ने बताया कि उसने कई बार 108 एंबुलेंस के लिए फोन लगाया, लेकिन कोई उसके घर नहीं पहुंचा। पत्नी दर्द से तड़प रही थी। उससे देखा नहीं गया तो मजबूरन उसने हाथ ठेला पर पत्नी को लिटाकर गांव के अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन वहां भी उसे मदद नहीं मिली।
स्थानीय लोगों की मदद से आई एंबुलेंस
स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की और दबाव बनाकर 108 एंबुलेंस बुलाई तब जाकर वह अपनी पत्नी को हटा अस्पताल लेकर आया है। लेकिन महिला की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले भी मध्यप्रदेश के कई जिलों से इस तरह के मामले आ चुके हैं। कुछ दिन पहले भिंड जिले में एंबुलेंस नहीं मिलते पर बेटे को हाथ ठेले पर रखकर बीमार पिता को अस्पताल ले जाना पड़ा था।
संबंधित खबरें
डॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
6 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 hrs agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
8 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
9 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
10 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
10 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
12 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
12 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines