MP: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों के अवैध मादक पदार्थ के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Edited By Yashodhan Sharma

ग्वालियर
Edited By Yashodhan Sharma

ग्वालियर
ग्वालियर: मध्यप्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को पकड़ा है, जिनके पास से 22 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत लाखों में है, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस की कार्रवाई करते हुए जेल पहुंचा दिया है।
दरअसल, ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस को सूचना मिली थी कि दो गांजा तस्कर डबरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पहुंचे हैं। इनके बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा है। वह स्टेशन रोड सराफा के पीछे खड़े हैं। सूचना के आधार पर थाना डबरा और क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाशों को पकडने के लिए आरपीएफ पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम बनाई और मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर देखा तो वहां 02 संदिग्ध व्यक्ति बैग लिये हुए खड़े दिखे।
पुलिस टीम को देखकर दोनों संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस ने संदिग्धों की घेराबंदी कर धरदबोचा, पूछताछ करने पर उन्होने अपने आप को दिल्ली और आगरा का रहने वाला बताया। पकड़े गये दोनों संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर बैगों को खोलकर देखा तो उसमें 22 किलो गांजा भरा हुआ था जिसकी कीमत लाखों में है।
थाना डबरा क्षेत्र में पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज कर विवचेना शुरू कर दी है पकड़े गये दोनों गांजा तस्करों ने पुलिस टीम को पूछताछ में बताया कि वह उड़ीसा से ग्वालियर गांजा लाये थे। वह उसे रेल्वे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ पुलिस के द्वारा पकड़े जाने के डर से स्टेशन रोड सराफा के पीछे आ गये थे और गांजा बैचने के लिये स्थानीय खरीददार की तलाश कर रहे थे तभी पुलिस ने उन्हेे मय गांजे के पकड़ लिया।
फिलहाल, पुलिस इस बात की तस्दीक कर रही है कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का यह रैकेट कब से संचालित हों रहा था और इनके साथ कितने लोग शामिल हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: