MP: न्यूट्रिशन के लिये बालगृहों में खाने में शामिल किया जाएगा अंडा और चिकन, नए मानक तय

MP

भोपाल: मध्यप्रदेश में न्यूट्रिशन के लिये बालगृहों में खाने में अंडा और चिकन शामिल किया जाएगा। MP के बालगृह और संप्रेषण गृहों में किशोरों के रहने, खाने और पहनने का मानक तय हुआ है। प्रदेश किशोर न्याय नियम 2022 में नए मानक तय किये गये हैं। शाकाहारी बच्चों को गुड़ और मूंगफली के साथ पनीर दिया जाएगा।

विज्ञापन

अब हफ्ते में एक बार चिकन और चार दिन अंडा देने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसी तरह बच्चों के पहनने के कपड़े भी तय किए गए हैं। स्वेटर, शॉल और स्कूल ड्रेस, जूते भी दिये जाएंगे। प्रवेश के समय और 6 महीने बाद सामाग्री दी जाएगी।

विज्ञापन

प्रदेश में 150 से ज्यादा बालगृह, शिशुगृह, संप्रेषण गृह है। यहां गुमशुदा, भीख मांगने वाले, निराश्रित, बाल अपराधी, अनाथ और बेसहारा किशोरों को सहारा दिया जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ