Kota Rajasthan hostel seized non-availability of anti-suicide device: कोटा से आत्महत्या की एक और खबर आई है। यहां पीजी में रहने वाले बीटेक के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हाल के दिनों में कोटा में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। इसकी ज्यादातर वजह पढ़ाई को लेकर छात्रों में तनाव है। कोटा कोचिंग हब है और यहां देशभर से लाखों की संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं। वहीं कोटा के एक हॉस्टल को सीज कर दिया गया है, क्योंकि इसमें एंटी सुसाइड फैन नहीं लगे थे। एक छात्र की आत्महत्या के बाद आई जांच रिपोर्ट के बाद यह एक्शन लिया गया है।
छात्र ने जिस फंदे से फांसी लगाई थी वहां एंटी सुसाइड डिवाइस नहीं था जबकि सभी हॉस्टल से इसे लगाने को कहा गया है। प्रशासन ने इसके लिए गाइडलाइन जारी कर सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए थे। कोटा में बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए एंटी सुसाइड डिवाइस लगाने का आदेश दिया गया था। लेकिन कई हॉस्टल इस आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। जिस हॉस्टल को सीज किया गया है उसका नाम कंचन रेजीडेंसी है। यह हॉस्टल कोटा के राजीव गांधी नगर, तलवंडी में है।
ये भी पढ़ें-लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर कांग्रेस ने क्या कहा? पार्टी अध्यक्ष की पहली प्रतिक्रिया
पंखे से लटककर सुसाइड
कोटा में पिछले 11 दिनों में 3 छात्रों ने आत्महत्या की है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के 19 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली है जिसके बाद हॉस्टल सीज हुआ है। यह छात्र राजीव गांधी नगर में कंचन रेजीडेंसी में रहता था। कथित तौर पर उसने 23 जनवरी को हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया।
जिलाधिकारी ने क्या कहा
कोटा के डीएम डॉ. रवींद्र गोस्वामी ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा के लिए बनाए गए दिशानिर्देशों का जो हॉस्टल पालन नहीं कर रहे हैं उनपर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया है कि कंचन रेजीडेंसी में 32 कमरे हैं, जिनमें से 10 में छात्र रहते हैं जबकि बाकी खाली हैं। हॉस्टल के मालिक को 5 फरवरी तक 10 छात्रों को किसी अन्य हॉस्टल में भेजने का निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव को लेकर मोदी का क्यों बढ़ा कॉन्फिडेंस? सिर्फ 5 Points में समझें सबकुछ
संबंधित खबरें
'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप पर DCP बोले-महिला स्टाफ साथ था
3 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
4 hrs ago'नेतृत्व के फैसले का सम्मान करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी', कोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान
5 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
6 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
6 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
7 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
7 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
7 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
7 hrs agoअदाणी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में शुरू किया ग्रीन एनर्जी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, हर साल 10,000 युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines