चेन्नई में एडमिशन, कोटा में रहकर पढ़ाई; पुलिस जांच में छात्र की मौत का राज गहराया

Kota Student Committed Suicide: मृतक साल 2016 में कोटा आया था। चेन्नई में एडिशन मिलने के बाद भी वह कोटा में क्या कर रहा था? पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

kota student committed suicide

कोटा छात्र सुसाइड केस

विज्ञापन

Kota Student Committed Suicide: राजस्थान के कोटा में गुरुवार रात एक और छात्र की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है। छात्र विज्ञान नगर स्थित अपने पीजी रूम में रात करीब 8 बजे मृत हालत में मिला। पुलिस सुसाइड समेत अन्य एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस मामले में खास बात यह है कि मृतक बीटेक फाइनल ईयर का छात्र था और चेन्नई के SRM Institute of Science & Technology में पढ़ता था। लेकिन बावजूद इसके वह कोटा में रह रहा था।

कोटा में बीते 15 दिन में छात्र का तीसरा सुसाइड केस

जानकारी के अनुसर कोटा में बीते 15 दिन में यह छात्र का तीसरा सुसाइड केस है। इस पूरे मामले में जिला के डीएसपी धर्मवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि छात्र चेन्नई के कॉलेज की ऑनलाइन क्लास ले रहा था। उनका कहना था कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि वह साल 2016 में यूपी, गोंडा के वीरपुर गांव से कोटा आया था। यहां उसने साल 2019 तक अलग-अलग कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाई की और फिर चेन्नई, बीटेक के कॉलेज में एडिशन लिया। लेकिन वह इसके बाद भी कोटा में क्या कर रहा था यह जांच का विषय है।

विज्ञापन

मोबाइल रिकॉर्ड की जांच कर रही पुलिस 

छात्र के कान में ईयरफोन लगे हुए थे और उसकी जेब से मोबाइल मिला है। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दे दी है। छात्र के मोबाइल से पता लगाया जा रहा है कि मरने से पहले उसने किन लोगों से बात की। पुलिस के अनुसार परिनजों के बयान के बाद मामला स्पष्ट होगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाकर मामले में आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ