Khagaria Election Result 2025: खगड़िया से JDU के बबलू कुमार बने विनर, कांग्रेस के चंदन कुमार हारे
Khagaria Election Result 2025: बिहार की खगड़िया विधानसभा सीट पर कांग्रेस के चंदन यादव और जन सुराज पार्टी की जयंती पटेल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट पर कांग्रेस हैट्रिक बना पाती है या नहीं?
Khagaria Election Result 2025: खगड़िया विधानसभा सीट से जेडीयू के बबलू कुमार जीत गए हैं. बबलू कुमार ने कांग्रेस के चंदन कुमार को पटखनी दे दी है. बिहार के खगड़िया विधानसभा सीट पर अब तक 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. वहीं 18वें विधानसभा चुनाव की वोटिंग भी पहले चरण 6 नवंबर को हुए थे. इस सीट पर कांग्रेस, जेडीयू और जन सुराज पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.
कांग्रेस से चंदन यादव चुनावी जंग लड़ने के लिए मैदान में उतरे थे. वहीं इनके साथ-साथ जेडीयू से बबलू कुमार और जन सुराज पार्टी से जयंती पटेल भी चुनावी मैदान में खड़े हुए थे. वहीं दूसरी ओर 2025 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में उतरे थे. इनमें अमिताभ कुमार, टिंकू कुमार लाहेरी, मधु कुमार भारती, मनीष कुमार सिंह और ललन कुमार शामिल हैं.
साल 2020 मे हुए चुनावों में ये सीट कांग्रेस ने अपने नाम की थी. कांग्रेस से छत्रपति यादव ने 46,980 वोट हासिल कर इस सीट पर अपना नाम लिखा था. छत्रपति यादव ने ये सीट 3,000 वोट से जीती थी. वहीं दूसरे नंबर पर जेडीयू की पूनम देवी यादव ने अपनी जगह बनाई थी. पूनम देवी यादव को 43,980 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर लोक जनशक्ति पार्टी की रेणु कुमारी थी और उन्हें 20,719 वोट मिली थीं.
2015 के नतीजे
उम्मीदवार का नाम
पार्टी का नाम
वोट
पूनम देवी यादव
जेडीयू
64,767
राजेश कुमार
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)
39,202
मनोहर कुमार यादव
जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक)
12,791
2015 में हुए चुनावों में जेडीयू की पूनम देवी यादव ने इस सीट पर कब्जा किया था. पूनम देवी यादव को इस चुनाव में 64,767 मिले थे और उन्होंने इस सीट को 25,565 वोट से जीता था. दूसरे नंबर पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राजेश कुमार उर्फ रोहित कुमार थे और उन्हें 39,202 वोट मिले थे. वहीं तीसरे नंबर की बात करें तो तीसरे नंबर पर 12,791 वोट हासिल कर जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के मनोहर कुमार यादव थे.
विज्ञापन
LIVE UPDATES
Khagaria Election Result 2025: जेडीयू के बबलू कुमार अभी भी आगे
खगड़िया सीट पर जेडीयू के बबलू कुमार अभी भी आगे बने हुए हैं. बबूल कुमार 16662 वोट्स से आगे हैं.
Khagaria Election Result 2025: बबलू कुमार कितनी वोट्स से आगे?
खगड़िया सीट पर जेडीयू के बबलू कुमार की पकड़ बनी हुई है. बबलू कुमार कांग्रेस के चंदन यादव से 8856 वोट्स से आगे हैं.
Khagaria Election Result 2025: खगड़िया से जेडीयू के बबूल कुमार आगे
खगड़िया विधानसभा सीट से जेडीयू के बबलू कुमार आगे हैं. वहीं कांग्रेस के चंदन यादव शुरुआती रुझानों में पीछे हैं.
Khagaria Election Result 2025: मतगणना हुई शुरू
बिहार की खगड़िया विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है. इस सीट पर जेडीयू से बबलू कुमार और जन सुराज पार्टी से जयंती पटेल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.
Khagaria Election Result 2025: साल 2020 में किसने मारी थी बाजी?
साल 2020 मे हुए चुनावों में ये सीट कांग्रेस ने अपने नाम की थी. कांग्रेस से छत्रपति यादव ने 46,980 वोट हासिल कर इस सीट पर अपना नाम लिखा था. छत्रपति यादव ने ये सीट 3,000 वोट से जीती थी.
Khagaria Election Result 2025: 6 नवंबर को हुए थे चुनाव
बिहार की खगड़िया विधानसभा सीट पर पहले चरण यानी 6 नवंबर को चुनाव हुए थे. कांग्रेस से चंदन यादव चुनावी जंग लड़ने के लिए मैदान में उतरे हैं. वहीं इनके साथ-साथ जेडीयू से बबलू कुमार और जन सुराज पार्टी से जयंती पटेल भी चुनावी मैदान में खड़े हुए हैं.