---विज्ञापन---

कर्नाटक के देवीराम्मा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पहाड़ों पर गिरने से कई घायल

karnataka News: कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के मल्लेनाहल्ली में देवीराम्मा पहाड़ी मंदिर में उत्सव के दौरान श्रद्धालु घायल हो गए। भारी भीड़ के चलते श्रद्धालु पहाड़ियों पर फिसल गए।

---विज्ञापन---

Karnataka News: कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के मल्लेनाहल्ली में देवीराम्मा पहाड़ी मंदिर में एक हादसा हो गया। मंदिर में गुरुवार शाम को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके चलते कई श्रद्धालु फिसलकर पहाड़ियों पर गिर गए। इसमें कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। इस हादसे का कारण पिछले दो दिनों से इलाके में हुई बारिश को बताया जा रहा है।

मंदिर में उत्सव के दौरान हादसा 

कर्नाटक के चिकमंगलुरु जिले के मल्लेनहल्ली में देवीराम्मा पहाड़ी मंदिर है। जहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। मंदिर में गुरुवार शाम को एक उत्सव का आयोजन किया गया था। उत्सव के दौरान ही 5 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु पहाड़ियों पर फिसलकर गिरने से घायल हुए हैं। आपको बता दें कि इस इलाके में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं के सामने पहाड़ियों पर फिसलन की समस्या आ रही है।

---विज्ञापन---

साल में एक बार खुलता है मंदिर

मल्लेनाहल्ली में पहाड़ी की चोटी पर बना देवीरम्मा का मंदिर साल में केवल एक बार दीपावली के दौरान ही खुलता है। श्रद्धालु इस मंदिर दर्शन के लिए पूरे एक साल तक इंतजार करते हैं। जैसे ही मंदिर खुलता है यहां पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस दौरान भक्त बाबाबुदनगिरी के माणिक्यधारा और अरिसिनागुप्पे से होते हुए मंदिर तक पहुंचते हैं।

---विज्ञापन---

बारिश के चलते बढ़ी परेशानी

मंदिर के इलाके में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। इसके बावजूद भी सैकड़ों भक्त बुधवार को मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। गुरुवार को पहाड़ियों पर भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं।

First published on: Nov 01, 2024 11:22 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola