दिल्ली में शीतलहर ने तोड़ा रिकॉर्ड, साल का सबसे ठंडा दिन रहा 20 दिसंबर, 130 से अधिक फलाइट्स रद्द

Delhi first cold wave: दिल्ली में 20 दिसंबर 2025 को साल का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया. दिल्ली में आज से पहली शीतलहर चली, जिसमें अधिकतम तापमान केवल 16.9 डिग्री रह गया, जोकि सामान्य से 5.3 डिग्री कम है. पालम और सफदरगंज निगरानी केंद्रों में शीतलहर के आंकड़े दर्ज किए गए.

delhi weather | cold wave | minimum temperature

दिल्ली में शीतलहर ने तोड़ा रिकॉर्ड

Delhi first cold wave: दिल्ली में शनिवार को इस मौसम की पहली शीत लहर आई, जिससे इस साल का सबसे ठंडा दिसंबर का दिन दर्ज किया गया, क्योंकि अधिकतम तापमान गिरकर 16.9 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम है. दिनभर घने बादलों और लगातार छाई धुंध के कारण सूर्य काफी हद तक ढका रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों पर बात की जाए तो दिल्ली में पहली शीतलहर दर्ज की गई. पांच में से दो निगरानी केंद्रों पालम और सफदरगंज में शीतलहर के आंकड़े दर्ज किए गए. घने कोहरे के चलते आज दिनभर में 130 फ्लाइट्स और लंबी दूरी की ट्रेनें 13 घंटे तक लेट रहीं.

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली यूपी समेत इन राज्यों में दिन में ही छाने लगा था कोहरा

src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw”>#Punjab, N-NE #Rajasthan, N #MadhyaPradesh and it will cover adjoining areas of #Delhi, #Gurgaon, #Noida, #Ghaziabad, #Faridabad in next 3 hours.

Visibility will drop to 0-100m… https://t.co/1B5gGkbrDq pic.twitter.com/0qEHmaCtnX

— IndiaMetSky Weather (@indiametsky) December 20, 2025

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश , हरियाणा , पंजाब , उत्तर-उत्तरपूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा दिन में ही तेजी से छाने लगा था और अगले 3 घंटों में यह दिल्ली , गुरुग्राम , नोएडा , गाजियाबाद और फरीदाबाद के आसपास के इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लेगा. रात 12 से 1 बजे के बीच दृश्यता घटकर 0-100 मीटर रह जाएगी. मौसम विभाग ने सलाह दी कि सुरक्षित वाहन चलाएं और हाई बीम की जगह फॉग लैंप का इस्तेमाल करें.

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 21 दिसंबर को भी कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है. इसके लावा घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले समय में दिल्ली में सर्दी और बढ़ेगी. सूर्य के न निकलने पर ठंड का असर बढ़ जाता है. दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में आने वाले दो दिन में विजिबिलिटी कम रह सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ