Video: कीचड़ भरे गड्ढे में फंसी केंद्रीय मंत्री की कार, फिर 'मामा' को निकलना पड़ा बाहर

Jharkhand Baharagora News : झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच झारखंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की कार कीचड़ भरे गड्ढे में फंस गई।

Shivraj Singh Chahuhan

गड्ढे में फंसी केंद्रीय मंत्री की कार।

Jharkhand News : झारखंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की कार कीचड़ भरे गड्ढे में फंस गई। इस दौरान उनकी गाड़ी टेढ़ी हो गई। इस पर भारी बारिश के बीच मामा को अपनी कार से बाहर निकलना पड़ा। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वे एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के लिए बहरागोड़ा गए थे।

विज्ञापन

झारखंड में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे कई जगहों पर पानी भर गया है। जलभराव से आम आदमी को तो परेशानी होती है, लेकिन इस बार केंद्रीय मंत्री इस समस्या में फंस गए। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार सोमवार को बहरागोड़ा में बारिश के बीच कीचड़ भरे गड्ढे में फंस गई, जिससे उनकी गाड़ी टेढ़ी हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

गाड़ी से बाहर निकले ‘मामा’

बहरागोड़ा में गड्ढे में जो कार फंसी थी, उसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह बैठे हुए थे और इस दौरान झमाझम बारिश भी हो रही थी। ड्राइवर ने काफी कोशिश की, लेकिन कार गड्ढे से बाहर नहीं निकल पाई। इसके बाद सुरक्षा कर्मी छाता आए और केंद्रीय मंत्री को गाड़ी से बाहर निकाला। शिवराज सिंह चौहान एक रैली में जा रहे थे।

विज्ञापन

शिवराज सिंह ने जनसभा को किया संबोधित

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि काफी मशक्कत के बाद केंद्रीय मंत्री की कार गड्ढे से बाहर निकली। इसके बाद वे अपनी गाड़ी से बहरागोड़ा की जनसभा में पहुंचे और जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आसमान में बिजली चमक रही है और भारी बारिश भी हो रही है, लेकिन इसके बाद भी यहां के लोग परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसे देखकर कह सकते हैं कि अब अंधेरा दूर होगा और सूरज निकलेगा यानी कमल खिलेगा और बदलाव आएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ