रांची से विवेक चंद्र की रिपोर्टः झारखंड के सरकारी और निजी चिकित्सकों ने अपनी मांग न माने जाने पर 13 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इससे पहले रविवार को पूरे राज्य में चिकित्सकों ने अपनी मांगों के समर्थन में एक साथ हर जिले में कैंडल मार्च निकाला। राजधानी रांची में रिम्स से सैकड़ों की संख्या में डॉक्टरों ने कैंडल मार्च में हिस्सा लिया और नारेबाजी की।
इस कैंडल मार्च में IMA, JSHSA रिम्स टीचर एसोसिएशन JDA, चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एवं वीमेन डॉक्टर विंग AHPI एवं अन्य संगठनों के सदस्य शामिल रहे।
डॉक्टरों में भय का माहौल
झारखंड के चिकित्सक लगातार हो रहे हमलों से नाराज़ हैं और राज्य सरकार से डॉक्टरों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने और काफी समय से लंबित मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग कर रहे हैं। हाल के दिनों में हजारीबाग, गढ़वा, राँची, लोहरदगा, धनबाद में चिकित्सकों पर हुए हमले से डॉक्टरों में भय का माहौल है।
सुरक्षा की मांग के साथ ही बायोमेट्रिक उपस्थिति से वेतन को जोड़ने के आदेश से मुक्त रखना एवं धनबाद में डॉ हाजरा दम्पति एवं रांची रिम्स के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सौरभ के साथ हुए दुखद घटना में सरकार के द्वारा मुआवजा देने और उनकी पत्नी को नौकरी देने की मांग की।
1 मार्च को किया था कार्य बहिष्कार
झारखंड के सरकारी एवं निजी डॉक्टरों ने पिछले एक मार्च को आईएमए और झासा के आह्वान पर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया था। झारखंड आईएमए के सचिव डॉ प्रदीप सिंह कहते हैं कि झारखंड सरकार अगर 12 मार्च तक चिकित्सकों कि मांग को पूरा नहीं करती है तो राज्य में सरकारी प्राइवेट तथा मेडिकल से सम्बंधित सारी इकाई अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार पर चले जायेंगे।
समस्याओं का निदान करें सरकार
वहीं आईएमए महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भारती कश्यप कहती हैं कि हम चिकित्सक कभी भी इस तरह का निर्णय लेना नहीं चाहते है पर मजबूरन विवश होकर हम लोगो को यह निर्णय लेना पड़ रहा है। हम राज्य की जनता से भी अनुरोध करते हैं कि वो राज्य सरकार को चिकित्सकों के सारी समस्याओ का निदान करने का अपील करें।
संबंधित खबरें
झारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
16 hrs ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
17 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
3 days agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
3 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
6 days agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के दशकर्म संस्कार की रस्में श्रद्धा से निभाई
8 days agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
13 days agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
15 days agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
16 days agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines