'50 रुपये दो, नागरिकता बचाओ', झारखंड में BLO पर लगा 'खर्चा-पानी' मांगने का आरोप

Jharkhand Viral Video: झारखंड के गढ़वा जिले में वोटर वेरिफिकेशन के नाम पर ‘खर्चा-पानी’ मांगने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बीएलओ (BLO) पर ग्रामीणों से 50 से 100 रुपये वसूलने और पैसे न देने पर नागरिकता छीनने की धमकी देने का आरोप लगा है. इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

Jharkhand Viral Video, Garhwa BLO Controversy, Voter Verification Form, Kharcha Pani Case, Jharkhand News

Photo Credit AI

Jharkhand Viral Video: झारखंड के गढ़वा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चुनाव आयोग के विशेष गहन संशोधन (SIR) अभियान पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिले के रंका प्रखंड की खाप्रो पंचायत के गोरयाबांध टोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) पर वोटर वेरिफिकेशन फॉर्म भरने और जमा करने के एवज में ग्रामीणों से ‘खर्चा-पानी’ के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

नागरिकता छीनने की धमकी देने का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बीएलओ जमीला बीबी द्वारा फॉर्म भरने के लिए 50 से 100 रुपये की मांग की जा रही है, जबकि चुनाव आयोग की यह प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त है. ग्रामीणों के अनुसार, जब किसी ने इस वसूली का विरोध किया या पैसे देने से मना किया, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई. स्थानीय निवासी मोहम्मद परवेज अंसारी ने दावा किया कि पैसे न देने पर ग्रामीणों को डराया जा रहा है और कहा जा रहा है कि ‘तुम्हारी नागरिकता छीन ली जाएगी.’ इस डर के कारण कई ग्रामीण फॉर्म भरने के बावजूद उसे जमा करने से कतरा रहे हैं.

विज्ञापन

आरोपी बीएलओ ने आरोपों को बताया साजिश

दूसरी ओर, आरोपी बीएलओ जमीला बीबी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने इसे अपनी छवि खराब करने की एक सोची-समझी साजिश करार दिया है. जमीला बीबी का कहना है कि वे अब तक लगभग 170 फॉर्म बिना किसी लेन-देन के प्रोसेस कर चुकी हैं और कोई भी उनके काम की जांच कर सकता है. उन्होंने दावा किया कि किसी भी ग्रामीण से एक भी रुपया नहीं मांगा गया है.

विज्ञापन

प्रशासन की जांच का इंतजार

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से इलाके के लोगों में काफी नाराजगी है और वे इस पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी और मुफ्त रखने की मांग कर रहे हैं. हालांकि, इस मामले में अभी तक जिला प्रशासन की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई या जांच शुरू होने की पुष्टि नहीं की गई है. प्रशासन की ओर से रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे मामले की सच्चाई साफ हो पाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ