Jharkhand Exit Polls 2024 Live Updates : झारखंड में दो चरणों में मतदान संपन्न हो गया। 13 नवंबर को पहले चरण में 43 सीटों पर और 20 नवंबर को दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोट डाले गए। हेमंत सोरेन, सीता सोरेन, बाबूलाल मरांडी, चंपई सोरेन समेत सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। इससे पहले सभी की नजरें एग्जिट पोल पर टिकी हैं। 7 एग्जिट पोल में से 5 में एनडीए को बहुमत मिल रहा है, जबकि 2 पोल में दोबारा इंडिया गठबंधन सरकार बन रही है।
Matrize एग्जिट पोल में NDA की सरकार
Matrize एग्जिट पोल के रुझान सामने आ गए। एनडीए को 42-47 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में 27-30 सीट आने की उम्मीद है। अन्य को 1-4 सीटें मिल सकती हैं। Axis My India के सर्वे में रीजन वाइज एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। अब बड़ा सवाल उठता है कि क्या INDIA गठबंधन खेला करेगा?
Axis My India में किस रीजन में कौन आगे
Axis My India के एग्जिट पोल ने एक बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान लगाया है। नार्थ छोटानागपुर रीजन की 25 सीटों में से इंडिया को 12, एनडीए को 11 और जेएलकेएम को 2 सीटें मिलने की उम्मीद हैं, जबकि संथाल परगना रीजन की 18 सीटों में से इंडिया को 15 और एनडीए को 3 सीटें मिल सकती हैं। साउथ छोटानागपुर रीजन की 15 सीटों में से इंडिया के खाते में 12 और एनडीए के खाते में 3 सीटें आ सकती हैं, जबकि कोल्हान क्षेत्र की 14 सीटों में से इंडिया को 9 और एनडीए को 5 सीट मिलने का अनुमान है। पलामू क्षेत्र की 9 में से 5 इंडिया, 3 एनडीए और 1 सीट अन्य को मिलने की उम्मीद है।
इन दो पोल में इंडिया को मिला बहुमत
Axis My India एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड की 81 सीटों में से इंडिया गठबंधन को 53 सीट मिलने का अनुमान है, जबकि एनडीए गठबंधन को 25 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। वहीं, जेएलकेएम को 2 सीट और अन्य को 1 सीट पर जीत मिल सकती है। वहीं, P-MARQ के एग्जिट पोल में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। एनडीए को 31-40 और इंडिया को 37-47 सीटें मिल सकती हैं।
जानें पीपुल्स पल्स में किसकी बनी सरकार
पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल के रुझानों में एनडीए की सरकार बनने की उम्मीद जताई गई। इस एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 42-47, इंडिया को 25-37 और अन्य को 5-9 सीट मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाउ-JVC एग्जिट पोल में भी एनडीए को बहुमत मिला। एनडीए को 40-44, इंडिया को 30-40 और अन्य को 1 सीट मिल सकती है।
चाणक्य स्ट्रैटजीज एग्जिट पोल के रुझान आए सामने
भास्कर रिपोटर्स पोल के अनुसार, एनडीए को 37-40, इंडिया को 36-39 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। चाणक्य स्ट्रैटजीज के एग्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान जताया है। इस एग्जिट पोल में एनडीए को 45-50, इंडिया गठबंधन को 35-38 सीट मिलने का अनुमान है।
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
16 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
1 day agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
2 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
10 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
11 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
14 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
18 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
19 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines