Jharkhand Election Results 2024: 'नौकरी और शादी'... हिट रहे तेजस्वी के ये वादे, 5 सीटों पर चल रहे आगे

Jharkhand Election Results 2024: चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में तेजस्वी यादव ने कहा था कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हम 10 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे।

Tejashwi Yadav Slams BJP

Tejashwi Yadav

Jharkhand Election Results 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के शुरुआती रुझानों में राजद को बड़ी सफलता मिलती दिखाई पड़ रही है। यहां सुबह 11 बजे तक राजद पांच सीटों पर आगे चल रही है। बता दें झामुमो के साथ गठबंधन में राजद देवघर, गोड्डा, कोडरमा, चतरा, विश्रामपुर और हुसैनाबाद सीट समेत सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो चुनाव प्रचार के दौरान ही इन सीटों पर राजद को भारी समर्थन मिलना तय हो गया था।

विज्ञापन

प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव की रैलियों में बड़ी संख्या में लोग दिखे थे। वहीं, तेजस्वी के चुनावी वादों ने उन्हें लोगों खासकर युवाओं में लोकप्रिय बना दिया था। बता दें चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में तेजस्वी यादव ने कहा था कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हम 10 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे। उन्होंने आगे कहा था कि जब आप लोगों के पास नौकरी होगी तभी आप लोगों की अच्छी शादी होगी और जब शादी होगी तो बच्चे होंगे और बच्चे होंगे तो घर में खुशियां ही खुशियां आएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सरकार गठन में राजद का समर्थन क्यों महत्वपूर्ण

झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं, यहां सरकार बनाने के लिए 41 सीट चाहिए। बता दें तेजस्वी ने चुनावों में 15 से 18 सीटें मांगी थी, जिसे लेकर महागठबंधन का सीट बंटवारा कई दिनों तक फंसा रहा। आखिरकार सात सीटों पर एक राय बनी और राजद ने इन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे। इससे पहले 2019 में हुए चुनावों में भी आरजेडी ने 7 सीटों पर ही चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ