---विज्ञापन---

झारखंड angle-right

Jamshedpur East Election Result 2024: जमशेदपुर पूर्व सीट से रघुबर दास की बहू पूर्णिमा साहू जीतीं

Jamshedpur East Vidhan Sabha Election Result 2024: जमशेदजी नसरवानजी टाटा जो टाटा समूह के संस्थापक हैं, उन्होंने ही जमशेदपुर की स्थापना की थी। झारखंड में जमशेदपुर सबसे अधिक आबादी वाला शहर कहा जाता है।

Jamshedpur East Vidhan Sabha Seat Result Live Updates: जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा सीट पर बीजेपी ने बाजी मार ली है। बीजेपी की पूर्ण‍िमा साहू ने यहां 42 हजार से ज्‍यादा वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार अपनी सीट बरकरार नहीं रख पाए। 64 हजार वोटों के साथ वह दूसरे नंबर पर रहे।

---विज्ञापन---

1995 से 2014 तक बीजेपी के रघुबर दास लगातार जीतते रहे थे। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर कई पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। भाजपा ने रघुबर दास की बहू पूर्णिमा साहू को मैदान में उतारा, जबकि JLKM ने तरुण कुमार डे को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस ने इस बार अजय कुमार को मैदान में उतारा है।

---विज्ञापन---

2019 विधानसभा चुनाव के नतीजे

2019 में स्वतंत्र उम्मीदवार सरयू राय ने जमशेदपुर ईस्ट सीट पर जीत हासिल की थी। उनको कुल 73,945 वोट मिले थे। जबकि, बीजेपी के रघुबर दास ने 58,112 वोटों के साथ दूसरा स्थान था। कांग्रेस के गौरव वल्लभ को 18,976 वोट मिले थे। वहीं, 2014 के नतीजों को देखें तो इसमें बीजेपी के रघुबर दास ने 103,427 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के आनंद बिहारी दुबे को 33,270 वोटों के साथ शिकस्त दी थी।

दास परिवार का गढ़ जमशेदपुर पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र

जमशेदपुर ईस्ट को दास परिवार का गढ़ कहा जाता है। इस सीट से रघुवर दास 5 बार चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं। 2014 में जमशेदपुर पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 168215 थी, जिसमें 91179 पुरुष मतदाता और 77036 महिला मतदाता थे।

---विज्ञापन---

पिछली बार जमशेदपुर ईस्ट पर बीजेपी के रघुवर दास को शिकस्त मिली थी। जिसके बाद इस बार उनको टिकट नहीं मिला है। लेकिन इस बार उनकी बहू को इस सीट से टिकट दिया गया है। कहा जा रहा है कि अपनी बहू के रूप में रघुवर दास खुद ही चुनाव लड़ रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 23, 2024 06:05 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola