धनबादः कारोबारी शंभूनाथ के 14 ठिकानों पर एक साथ आयकर का छापा, पड़ोसी राज्यों की टीमें खंगाल रहीं दस्तावेज

Jharkhand Income Tax Raid

धनबाद से अरुण कुमार तिवारी की रिपोर्टः झारखंड (Jharkhand) के कोयलांचल धनबाद (Dhanbad) के बड़े व्यपारियों में से एक शंभूनाथ अग्रवाल (Shambunath Agrawal) के करीब 14 ठिकानों पर आयकर विभाग (Income Tax Dept) ने एक साथ छापा मारा है।

विज्ञापन

पटना और कोलकाता से पहुंचे अधिकारी

शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे पटना और कोलकाता से आई आयकर विभाग की टीमों ने धनबाद आयकर विभाग से संपर्क किया। इसके बाद सभी टीमों ने व्यापारी शम्भूनाथ अग्रवाल के ठिकानों पर आयकर सर्वे शुरू किया।

विज्ञापन

इन फर्मों पर चालू है सर्वे की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक शंभूनाथ अग्रवाल की गिनती धनबाद के बड़े व्यापारियों में की जाती है। उनका कारोबार धनबाद से लेकर कोलकाता तक फैला हुआ है।

इसमे शिवशंभू स्टोन क्रेशर, श्री कल्याणी एग्रीटेक लिमिटेड, जय माता अंबे सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड, शंभू प्लाजा गोविंदपुर, शिवशभू ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड, शिवशभू कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड, होटल मधुबन गोबिंदपुर धनबाद आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

सभी टीमों में 60 से ज्यादा अधिकारी शामिल

बताया गया है कि उनकी कंपनी का कोलकाता में भी कार्यालय है। इन सभी जगहों पर 60 से ज्यादा आयकर अधिकारियों की टीम आयकर सर्वे कर रही है। सभी स्थानों पर भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। किसी को भी बाहर जाने या फिर अंदर आने की अनुमति नहीं है।

घर में चल रहे हैं प्रवचन

बता दें कि धनबाद ही नहीं बल्कि झारखंड के गिने चुने पूंजीपतियों में शंभूनाथ अग्रवाल का नाम शुमार है। अभी धनबाद के गोबिंदपुर स्थित उनके आवास में विजय कौशल जी महाराज का भी प्रवचन चल रहा था, जिसमें कई दिग्गज चेहरों ने शिरकत किया था। आज प्रवचन का समापन है। शंभूनाथ अग्रवाल के बेटे नंदू अग्रवाल भाजपा नेता और मारवाड़ी युवा मंच में सक्रिय सदस्य हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ