झारखंड में नीतीश कुमार ने BJP को दिया झटका, सीट बंटवारे पर कह दी बड़ी बात

JDU Demand More Seat from BJP in Jharkhand: झारखंड में जेडीयू अभी सीट बंटवारे से सहमत नहीं है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने रविवार को कहा कि जदयू को कुछ और सीटें मिलनी चाहिए।

JDU Demand More Seat from BJP in Jharkhand

JDU Demand More Seat from BJP in Jharkhand

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो चुका है। प्रदेश में दो चरणों में 13 नवंबर को और 20 नवंबर को मतदान होना है। वहीं नतीजे 23 नवंबर का जारी किए जाएंगे। उधर एनडीए ने सीट बंटवारे को लेकर शनिवार को आखिरी निर्णय ले लिया था। सीट बंटवारे के अनुसार BJP 68, आजसू 10, जदयू 2 और लोजपा 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। बीजेपी ने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है।

इस बीच खबर है कि जेडीयू अभी सीट बंटवारे से सहमत नहीं है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने रविवार को कहा कि गठबंधन में हमें 2 सीटें मिली हैं हमनें दोनों सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पार्टी ने जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय और तमाड़ से राजा पीटर को प्रत्याशी बनाया है।

Advertisment

जेडीयू ने घोषित किए उम्मीदवार

संजय झा ने कहा कि पार्टी का झारखंड में हमेशा से ही मजबूत जनाधार रहा है। पार्टी के दोनों चयनित उम्मीदवार पहले भी विधायक और मंत्री रहे हैं। हालांकि जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें गठबंधन में कम सीटें मिली हैं, इस पर झा ने कहा कि हम लोगों ने एनडीए के शीर्ष नेताओं से आग्रह किया है, फिलहाल हमें दो सीटें मिली हैं और हमने दोनों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।

कुछ और सीटें मिलनी चाहिए

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि जदयू को कुछ और सीटें मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जदयू नेताओं ने साफ किया कि पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। बता दें कि पार्टी की ओर से 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का बीजेपी को दिया गया था। बता दें कि बीजेपी ने झारखंड में अपने सहयोगियों को 13 सीटें दी हैं। इसमें 10 आजसू को, 2 जेडीयू को और 1 लोजपा को दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ