Jharkhand Election: INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग का मसला सुलझा, इतनी Seats पर चुनाव लड़ेगी RJD

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है।

Jharkhand Assembly Election 2024, Hemant Soren, Tejashwi Yadav, Manoj Jha, Seat Sharing, RJD, Lalu Prasad Yadav

हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव। (File Photo)

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। इस बीच इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग का मसला सुलझ गया है। हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव की मुलाकात के बाद आरजेडी का सात सीटों पर चुनाव लड़ना तय हो गया।

विज्ञापन

झारखंड चुनाव में पिछले तीन दिनों से इंडिया महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा जारी है। आरजेडी इंडिया गठबंधन के तहत ही झारखंड चुनाव लड़ेगी। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच सोमवार को कांके रोड स्थित सीएम आवास पर सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बनी। उम्मीद है कि महागठबंधन में आज सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

पिछले चुनाव में भी RJD को मिली थीं 7 सीटें

पिछले विधानसभा चुनाव में भी आरजेडी ने सात सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से सिर्फ एक सीट पर ही जीत मिली थी। इस बार तेजस्वी यादव के खाते में सात सीटें आ रही हैं। ऐसे में कांग्रेस और जेएमएम के 74 सीटों पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

दो चरण में होगा मतदान

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। वहीं, एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ