Jharkhand : पत्नी से विवाद पर कुएं में कूदा युवक, बचाने में 5 की गई जान

Jharkhand Hazaribagh News : नए साल के मौके पर झारखंड में एक बड़ी वारदात हो गई। पत्नी से विवाद के बाद युवक कुएं में कूद गया, जिसे बचाने के चक्कर में अन्य लोगों ने भी छलांग लगा दी। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई।

Jharkhand-News

झारखंड में बड़ी वारदात।

Jharkhand Hazaribagh News : झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। हजारीबाग में पत्नी से विवाद पर युवक ने बाइक के साथ कुएं में छलांग लगा दी। उसे बचाने के चक्कर में पांच लोगों की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

यह घटना हजारीबाग के चरही प्रखंड के गांव सरबहा की है, जहां घरेलू विवाद को लेकर पति सुंदर करमाली और पत्नी रूपा करमाली के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पति सुंदर करमाली गुस्से में घर से निकला और बाइक समेत कुएं में कूद गया, जिससे घर में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

युवक को बचाने के चक्कर में गई जान

विज्ञापन

इसके बाद सुंदर करमाली को बचाने के लिए चार अन्य लोगों ने भी कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में डूबने से पांचों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुंदर, राहुल, सूरज, विनय और पंकज के रूप में हुई। विनय-पंकज सगे भाई थे और राहुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मरने वालों की उम्र 25-30 के बीच बताई जा रही है।

विज्ञापन

नए साल पर गांव में मातम का माहौल

नए साल पर पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज शवों को भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बाद में अधिकारियों ने कुएं को ढक दिया और उसके आसपास आने पर रोक लगा दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ