Jharkhand Politics: झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा से बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री बादल पत्रलेख और पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि चंपई सोरेन अगले एक दो दिन में दिल्ली में बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दिल्ली में ही बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं, बता दें राज्य में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
फिलहाल चंपई सोरेन राज्य की हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में जल संसाधान विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री हैं। सूत्रों के अनुसार चंपई इन दिनों झारखंड और दिल्ली के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं। उनके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम समेत अन्य कुछ बड़े नेता भी चंपई के साथ पार्टी को छोड़ सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि चंपई को झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी कुछ बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।
ये भी पढ़ें: जन्म के 3 साल बाद ऑटो में जिंदा मिली मरी हुई बच्ची, पिता ने ऐसे की पहचान, लोग बोले हैरतअंगेज…
क्या मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने से नाराज हैं चंपई सोरेन
दरअसल, हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था। इस बीच पार्टी ने चंपई सोरेन को अपना सीएम चुना था। लेकिन हेमंत को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बताया जा रहा है कि इस सब से चंपई और उनके समर्थक नाराज थे। बता दें चंपई का झारखंड की राजनीति में अपना अलग ही रसूख है।
ये भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Assembly Elections 2024: किस फेज में कहां पड़ेंगे वोट, देखें पूरी लिस्ट
बीजेपी सरकार में रह चुके हैं मंत्री
जानकारी के अनुसार चंपई सोरेन सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनका जन्म जिलिंगगौड़ा में हुआ था। पेशे से किसान चंपई 10वीं तक पढ़े हैं। वह अब तक 1991 से अब तक विधायक हैं। बता दें 2010 बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा की 2 साल, 129 दिन की सरकार में झामुमो नेता चंपई सोरेन को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।
इनपुट: सौरभ कुमार
संबंधित खबरें
नेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
9 hrs agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
1 day agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
9 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
10 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
13 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
17 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
18 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoहेमंत सोरेन को झारखंड HC से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines