हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दूसरी पार्टियों से आए बागी उम्मीदवारों को जनता पार्टी टिकट नहीं देगी - नवनीत चतुर्वेदी

पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन व चुनावी रणनीतिक कार्यों से इन दिनों जनता पार्टी अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी का तूफानी दौरा इन सभी राज्यों मे जारी है.

विज्ञापन
Janata Party, Navneet Chaturvedi, Assembly Election 2023

पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन व चुनावी रणनीतिक कार्यों से इन दिनों जनता पार्टी अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी का तूफानी दौरा इन सभी राज्यों मे जारी है.

हैदराबाद प्रेस क्लब मे स्थानीय पत्रकारों से वार्ता के दौरान नवनीत चतुर्वेदी ने बताया कि इन दिनों सभी चुनावी राज्यों से सैकड़ों उम्मीदवारों ने जनता पार्टी से टिकट हेतु संपर्क किया है. ये वो लोग है जिन्हे अब इस अंतिम समय मे अपनी पार्टी भाजपा कांग्रेस बीआरएस वगैरह से टिकट नहीं मिल पाई है.

पत्रकारों के इस सवाल पर कि क्या जनता पार्टी इन बागी उम्मीदवारों को टिकट देगी

विज्ञापन

इस सवाल के जवाब मे नवनीत चतुर्वेदी का कहना है कि जनता पार्टी का इतिहास सिद्धांत व नैतिकता का रहा है, हम इन बागी उम्मीदवारों के भरोसे चुनाव लड़ने नहीं बैठे है, ये बागी उम्मीदवार अनुशासित नहीं है औऱ न अपनी पार्टी के प्रति वफादार है, ये वर्षो से जिस पार्टी मे रहे जिनकी वजह से इनकी पहचान बनी यदि आज ये उन्हें छोड़ रहे है तो ये तमाम बागी चुनाव बाद जनता पार्टी मे नहीं रुकेंगे ये हमारे भी सगे नहीं हो सकते हैं.

जनता पार्टी अपने दम पर अपने स्वयं के कैडर पर भरोसा रखते हुए चुनाव मे उतरना पसंद करेगी

विज्ञापन

चतुर्वेदी का कहना था कि जनता पार्टी के संस्थापक लोकनायक जयप्रकाश नारायण राजनीति मे शुचिता पारदर्शिता व चुनाव प्रक्रिया मे सुधार के पक्षधर रहे थे, हम उनकी विरासत को संजो कर आज पुनः आगे बढ़ा रहे हैं तो हम अपने आदर्शो से समझौता क्षणिक लाभ हेतु नहीं करेंगे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola