OMG! क्रिसमस से पहले मनाली में Traffic Jam, कसोल से लेकर अटन टनल तक गाड़ियां की लंबी कतारें

Manali To Atal Tunnel Traffic Jam: परिवार के साथ नया साल मनाने के लिए हिमाचल जाने का प्लान है तो जरा यह वीडियो देख लीजिए, कहीं ऐसा न हो कि सड़क पर ही सर्द रातें बितानी पड़ें।

Traffic Jam

Traffic Jam

Traffic Congestion From Manali To Atal Tunnel: क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। मनाली में बर्फ पड़ रही है, जिसका लुत्फ उठाने के लिए भी लोग मनाली जा रहे हैं। बर्फबारी के चलते अटल टनल भी अगले कुछ दिनों में बंद हो जाएगी। क्योंकि अटल टनल के दोनों छोर पर बर्फबारी हो रही है, ऐसे में लोग बर्फ से ढके पहाड़ों की खूबसूरती को निहारना चाहते हैं, लेकिन लोगों की इस चाहत के चलते हिमाचल प्रदेश को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। कसोल से लेकर अटल टनल तक जाम ही जाम है।

विज्ञापन

सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं। सोलंगनाला से पलचान तक जाम है। सड़कों पर गाड़ियां कछुए की तरह रेंग रही हैं। 2 दिन से लोगों के दिन और रातें सड़कों पर बीत रहे हैं। कुल्लू और शिमला में भी पर्यटकों की भारी भीड़ है। शनिवार, रविवार, सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी के चलते काफी संख्या में टूरिस्ट हिमाचल आए हैं, लेकिन क्रिसमस से पहले ही ट्रैफिक जाम ने सेलिब्रेशन के रंग में भंग डाल दिया। अगर आप भी न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए हिमाचल के टूर पर जाने की सोच रहे हैं तो पहले इन वीडियो को जरूर देख लें…

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ