Himachal Crime News: हिमाचल के ऊना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी से बदला लेने के ऐसा कुछ किया कि अब उसे अपने किए पर ही पछतावा हो रहा है। गगरेट के गांव घनारी में एक युवक ने पत्नी के तानों से परेशान होकर उससे बदला लेने की ठानी। इसके लिए उसने शराब पीकर रातभर तांडव मचाया और फिर कोबरा सांप हाथ में उठा लाया।
दरअसल ऊना जिले के गगरेट गांव का रहने वाला युवक पत्नी के तानों से बहुत परेशान रहता था। ऐसे में उसने बदला लेने की ठानी और रातभर शराब पी। इसके बाद पूरे गांव में जोरदार हंगामा काटा। उसने गांव में जोर-जोर से चिल्लाकर कहा देखो मेरे हाथ में मौत है। जाओ मेरी बीवी को बताओ मैं मौत से नहीं डरता। मैंने मौत को पकड़ कर रखा है।
सांप ने डंसा
बता दें कि जब वह हाथ में कोबरा सांप लेकर घूम रहा था, तो उस समय गांव वालो ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। इस दौरान सांप ने उसको डंस लिया। कड़ी मशक्कत के बाद वो सांप को छोड़ने पर राजी हुआ। लेकिन तब तक सांप ने युवक को डंस लिया था। सांप के डंसने के बाद युवक बेहोश होकर नीचे गिर गया। लोग उसे लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे। जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
ये भी पढ़ेंः मुंबई में 14 मंजिला इमारत में आग, अब तक दंपति समेत 3 की मौत की पुष्टि
तू मरा हुआ ठीक है
जानकारी के अनुसार युवक की पत्नी ने ताना मारते हुए युवक से कह दिया कि तू मरा हुआ ही ठीक है। पत्नी को इतनी सी बात पर उसने अनोखा बदला लेने की ठानी, लेकिन इससे पहले सांप ने उसको डंस लिया।
ये भी पढ़ेंः बाबू सिंह महाराज कौन? जिनके नाम पर बीजेपी ने महाराष्ट्र में चला दांव; बनाया विधानसभा सदस्य
संबंधित खबरें
'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
1 day agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
2 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
7 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
12 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
17 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
18 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से कारतूस
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
19 days agoहिमाचल के ऊना और मंडी में गुरुवार को स्कूल बंद
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines