मुंबई में 14 मंजिला इमारत में आग, अब तक दंपति समेत 3 की मौत की पुष्टि

Mumbai Fire Break Out 3 Died: मायानगरी मुंबई से एक बुरी खबर सामने आई है। एक 14 मंजिला इमारत में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

mumbai fire Breakout
विज्ञापन

Mumbai Fire 3 Dead: मुंबई से एक बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है। एक बिल्डिंग में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसा सुबह 8:05 बजे का बताया जा रहा है। आज यानी 16 अक्टूबर की सुबह एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। इस आग में 3 लोग बुरी तरह से झलस गए और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

14 मंजिला इमारत के 10वें फ्लोर पर लगी आग

मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यहा मौजूद रिया पैलेस के 10वें फ्लोर पर आग लग गई। 14 मंजिला इमारत में कई परिवार रहते थे। आग की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने फायर इंजन और एंबुलेंस को फोन किया। इस बिल्डिंग में आग कैसे लगी? इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। खबरों की मानें तो फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर से आग पूरे घर में फैली थी। हालांकि इस पर अभी तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

दंपत्ति और नौकर की गई जान

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। तीनों लोग उसी फ्लोर पर मौजूद थे, जहां आग लगी थी। 74 वर्षीय चंद्रप्रकाश सोनी, 74 वर्षीय कांता सोनी और उनके 42 साल के नौकर पेलूबेटा आग में झुलस गए और उनकी जान चली गई।

विज्ञापन

शिपिंग कंपनी के मालिक

स्थानीय लोगों के अनुसार चंद्रप्रकाश सोनी ऐवलॉन नामक शिपिंग कंपनी के मालिक थे। लोखंडवाला के RNA शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में उनका ऑफिस था। उनका स्टाफ पिछले 15-20 साल उनके साथ काम कर रहा था। सोनी दंपत्ति की मौत की खबर सुनकर ऑफिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि चंद्रप्रकाश सोनी उनके लिए पिता जैसे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ