हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हिमाचल में सियासी पारा चढ़ा, चार्टर्ड प्‍लेन से ऋषिकेश पहुंचे कांग्रेस के 6 बागी विधायक

Himachal Pradesh : कुल 11 विधायक एक प्राइवेट होटल में रुके हुए हैं। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के बाद कांग्रेस के छह विधायकों को विधानसभा स्पीकर ने अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विधायकों ने स्पीकर के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

विज्ञापन
सुखविंदर सिंह सुक्खू

Himachal Pradesh Congress: हिमाचल प्रदेश का सियासी पारा पढ़ा हुआ है। यहां चार्टर्ड प्‍लेन से कांग्रेस के 6 बागी विधायक और 3 निर्दलीय विधायक शुक्रवार को ऋषिकेश पहुंचे हैं। दरअसल, बीते दिनों राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के बाद कांग्रेस के सभी छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। हिमाचल प्रदेश के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने उन्हें व्हिप का उल्लंघन करने पर दोषी ठहराया था।

मामला कोर्ट में विचाराधीन

कांग्रेस विधायकों ने अपनी आयोग्यता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। फिलहाल यह मामला अदालत में विचाराधीन है। सूत्रों के अनुसार सभी विधायक एक निजी होटल में रुके हुए हैं। जानकारी के अनुसार इनके साथ होटल में भाजपा के दो विधायक बिक्रम ठाकुर व त्रिलोक जमवाल भी ठहरे हुए हैं। होटल में इन विधायकों की सुरक्षा में अतिरिक्त बल लगाया गया है।

विज्ञापन

काग्रेंस आलाकमान की नजर

बता दें अयोग्य घोषित किए गए विधायकों में इंद्रदत्त लखनपाल, राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा शामिल हैं। निर्दलीय विधायकों में होशियार सिंह, केएल ठाकुर व आशीष शर्मा शामिल हैं। बता दें इससे पहले यह विधायक पंजाब में ठहरे हुए थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित 

इससे पहले हिमाचल सरकार ने महिलाओं के लिए 1500 रुपये पेंशन देने का ऐलान किया है। इसके लिए सरकार ने 800 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। बता दें हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी महिलाएं ही इस योजना में आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा बता दें कि हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों हैं। जल्द भाजपा इन सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने पहली लिस्ट में साधा सियासी समीकरण, जानें इसके मायने 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola