Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने पहली लिस्ट में साधा सियासी समीकरण, जानें इसके मायने

Lok Sabha Election 2024: 39 प्रत्याशियों की लिस्ट में 24 सीटों पर एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक प्रत्याशियों को उतारा गया है। टिकट बंटवारे में कांग्रेस ने सभी समुदाय वर्ग को साधने का प्रयास किया है। कर्नाटक की बेंगलुरु ग्रामीण से डी के सुरेश को चुनाव मैदान में उतरा गया है। 

Rahul Gandhi

Lok Sabha Election 2024 Congress List: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 39 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कर्नाटक के सात प्रत्याशी और केरल के 16 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो लिस्ट में कांग्रेस ने सभी वर्गों और जाति समीकरण को साधने का प्रयास किया है।

विज्ञापन

24 सीटों पर एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक

जानकारी के अनुसार जारी 39 प्रत्याशियों की लिस्ट में 24 सीटों पर एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक प्रत्याशियों को उतारा गया है। टिकट बंटवारे में सभी जातियों के प्रत्याशी बनाने के पीछे कांग्रेस का सभी समुदाय वर्ग को साधने का प्रयास है। कर्नाटक की बात करें तो यहां शिमोगा लोकसभा सीट से गीता शिवराज कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। गीता कन्नड़ अभिनेता शिवराज कुमार की पत्नी हैं और अपने जमाने के सुपरस्टार राजकुमार की बहू हैं।

विज्ञापन

पूर्व विधायक को टिकट दिया

पहली लिस्ट के अनुसार मांड्या से कांग्रेस ने वेंकटराम गौड़ा को टिकट दिया है, वह पूर्व विधायक हैं और इलाके में गौड़ा समुदाय में मजबूत पकड़ रखते हैं। वहीं, भाजपा की बात करें तो वह यहां से गठबंधन के तहत जनता दल (एस) पार्टी के प्रमुख और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को मांड्या से टिकट दे सकती है। कुमारस्वामी की वरिष्ठ नेताओं में गिनती होती है।

विज्ञापन

राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे चुनाव

पहली लिस्ट के अनुसार राहुल गांधी दोबारा वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बेंगलुरु ग्रामीण से डी के सुरेश को चुनाव मैदान में उतरा गया है। पिछली बार कांग्रेस ने कर्नाटक की 28 में से जो दो लोकसभा की सीट जीत थी, उसमें से एक बेंगलुरु ग्रामीण की सीट भी है। फिर से सुरेश को यहां से प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस अपनी जीत सुनिश्चत करना चाहती है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी यहां से मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट मंजूनाथ को अपना प्रत्याशी बना सकती है। शशि थरूर को एक बार फिर से त्रिवेंद्रम से प्रत्याशी चुना गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ