Himachal Snowfall Latest Update: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है और पहाड़ बर्फ की चादर ओढ़ चुके हैं। वहीं खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने, क्रिसमस मनाने और न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए टूरिस्ट मनाली पहुंच रहे हैं, लेकिन बर्फबारी के कारण सड़कें ब्लॉक हो चुकी हैं। इस वजह से मनाली में भारी जाम लगा है। 1000 से ज्यादा वाहन सड़कों पर फंसे हुए हैं और लोग परेशान हैं।
खासकर सोलंग नाला के आस-पास और अटल टनल के अंदर भारी जाम लगा है। अटल टनल के साउथ पोर्टल से नॉर्थ पोर्टल तक टूरिस्ट सड़कों पर जाम में फंसे हैं। पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी फंसे वाहनों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी ओर कहीं-कही बारिश के कारण परेशानी हो रही है। बारिश-बर्फबारी के कारण इस समय हिमालच में 2 नेशनल हाईवे समेत 30 सड़कें बंद हैं।
हिमाचल के यह इलाके बर्फबारी से लदे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन का दौर है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है। इसलिए देशभर से टूरिस्ट दोनों इवेंट सेलिब्रेट करने के लिए हिमाचल का रुख कर रहे हैं। सोमवार को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। 2 इंच से लेकर 6-7 इंच तक बर्फ बिछ चुकी है। शिमला में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई और 2 से 3 इंच बर्फ गिरी।
सोमवार को 8 जिलों लाहौल स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर में बर्फबारी हुई, जिसे देखने के लिए टूरिस्टों ने पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। रोहतांग टनल के साउथ पोर्टल पर टूरिस्टों का जमावड़ा लगा हुआ है, जिससे ट्रैफिक जाम हुआ। शिमला के कुफरी, ग्रीन-वैली और महासू पीक में टूरिस्ट बर्फबारी का आनंद उठाते और नाचते गाते दिखे।
यह भी पढ़ें: अलर्ट! 7 दिन भयंकर ठंड पड़ेगी, 23 राज्यों बारिश-बर्फबारी और कोहरे की चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा?
मीडिया रिपोट के अनुसार, 26 दिसंबर की रात जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, उसके असर से 27 और 28 दिसंबर को हिमाचल में अच्छी बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल के शिमला, मंडी, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा जिले में पहाड़ों पर बर्फबारी हुई।
शिमला के कुफरी, जाखू, नारकंडा, कुल्लू के सोलंग नाला, लाहौल-स्पीति के कोकसर, रोहतांग टनल और सिस्सू में सबसे ज्यादा हिमपात हुआ। इससे पर्यटक होटलों में एडवांस बुकिंग करने लगे हैं। शिमला में पिछले सप्ताह 25 से 30 प्रतिशत ऑक्युपेंसी थी। सोमवार को यह 50 से 60 प्रतिशत हो गई। अगले 2 हफ्ते तक ऑक्युपेंसी 90 से 100 प्रतिशत रहने का पूर्वानुमान है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 day agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
15 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
22 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
26 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
28 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
30 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
31 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines