---विज्ञापन---

देश angle-right

अलर्ट! 7 दिन भयंकर ठंड पड़ेगी, 23 राज्यों बारिश-बर्फबारी और कोहरे की चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत पूरा देश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक बारिश, बर्फबारी, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट दिया है। आइए जानते हैं कि मौसम को लेकर IMD का ताजा अपडेट क्या कहता है?

---विज्ञापन---

Weather Update IMD Forecast: देश में भीषण ठंड का कहर जारी है। उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों में बारिश हो रही है। इससे लोग भयंकर ठंड की चपेट में है। इस बार लोगों को सूखी ठंड ज्यादा कंपा रही है, क्योंकि पहले शीतलहर का प्रकोप रहा और अब बारिश के कारण ठंड बढ़ी है। घने के कोहरे से गलन वाली ठंड अभी नहीं आई है। सोमवार को पश्चिम विक्षोभ के असर से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में बारिश हुई।

शिमला में सीजन की दूसरी बर्फबारी से सड़कों पर 3 इंच की बर्फ जम गई। उत्तराखंड में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब, कुमाऊं में मुनस्यारी में बर्फबारी हुई। जम्मू कश्मीर में शीतलहर से ठंड का प्रकोप बढ़ा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 7 दिन 31 दिसंबर तक बारिश-बर्फबारी होते रहने से और भयंकर ठंड पड़ने की भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं कि दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में मौसम कैसा है और 31 दिसंबर तक कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना लो प्रेशर वाला एरिया पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ गया और दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से लेकर दक्षिण आंध्र प्रदेश-उत्तरी तमिलनाडु तटों पर फैल गया। आज 24 दिसंबर को इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है। इसके असर से आज से 26 दिसंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा, पुडुचेरी में बिजली चमकेगी और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।

उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के निचले और मध्य भागों में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इससे क्षोभमंडलीय स्तर पर उत्तर पश्चिमी राजस्थान में लो प्रेशर वाला एरिया बन रहा है। इसके असर से आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होगी। 26 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इससे देश के मध्य भागों में निचले स्तर की पूर्वी हवाएं चलने की बहुत संभावना है। 28 दिसंबर तक अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं उठेंगी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इसके असर से 27 से 29 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 27 और 28 दिसंबर को मैदानी इलाकों में गरज चमक के साथ छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की भी संभावना है 27 दिसंबर को उत्तर पश्चिम भारत और निकटवर्ती मध्य भारत में बारिश होगी। 26 से 28 दिसंबर तक महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। 27 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश होगी।

इन राज्यों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 26 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में शीतलहर चल सकती है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्थान के कुछ इलाकों में 30 दिसंबर तक घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में ग्राउंड फ्रॉस्ट के हालात रहेंगे।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से सोमवार को दिल्ली-NCR में हल्की बारिश हुई, जिससे सूखी ठंड का प्रकोप बढ़ा। आज से 29 दिसंबर तक दिल्ली-NCR में बारिश होने का यलो अलर्ट रहेगा। 29 दिसंबर से मौसम साफ होने की उम्मीद है। इसके बाद घना कोहरा छाने के आसार हैं। सोमवार को दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 18.4 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

आज 24 दिसंबर 2024 की सुबह अधिकतम तापमान 17.43 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 12.05 डिग्री और 21.2 डिग्री रहने के आसार हैं। हवा में 45% नमी है और हवाओं की रफ्तार भी 45 किलोमीटर प्रति घंटा है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 से 24°C और 7 से 11°C के बीच बना हुआ है। वहीं दिल्ली में आज 24 दिसंबर की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 401 रिकॉर्ड हुआ।

---विज्ञापन---

 

First published on: Dec 24, 2024 07:54 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola