Himachal Pradesh two Russian tourist Naked bodies found: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी में गुरुवार शाम दो रूसी पर्यटकों के शव नग्न अवस्था में पाए गए। पुलिस के अनुसार, इनकी पहचान 37 वर्षीय पुरुष और 21 वर्षीय महिला के रूप में की गई है। पुलिस ने मणिकरण से 2 किमी दूर टेगरी में एक हॉट स्प्रिंग पूल में बेलेटस्की मक्सिम और रंत्सेवा अन्ना के शव तैरते हुए देखे। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मक्सिम की कलाइयों पर कटे के निशान थे और दोनों के चेहरे सूजे हुए थे। इसके अलावा दोनों के मोबाइल फोन और पासपोर्ट पास ही पड़े थे।
पुलिस को अंदेशा हत्या या सुसाइड
पुलिस को कथित तौर पर एक नोट भी मिला, जिसमें कहा गया था कि उनका फोन दूतावास के माध्यम से रूस में उनके परिवार को भेज दिया जाए। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या दोनों की मौत आत्महत्या से हुई है। मौके से बरामद एक अन्य नोट में अनुरोध किया गया है कि दोनों की संपत्ति रूसी दूतावास को भेजी जाए। पुलिस ने कहा कि शुरुआत में हमें संदेह था कि यह दोहरा हत्याकांड है, लेकिन नोट मिलने के बाद हम जांच कर रहे हैं कि क्या यह आत्महत्या का मामला था।
ये भी पढ़ें: द ग्रेट खली की पत्नी हरपिंदर कौर ने दिया बेटे को जन्म; WWE चैंपियन ने अमेरिका से किया वीडियो शेयर
वहीं, पुलिस को इस बात का भी अंदेशा की यह नशीली दवाओं के ओवरडोज का मामला भी हो सकता है। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी जोनल अस्पताल भेज दिया गया है। कुल्लू के एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि रूसी दूतावास को मौतों के बारे में सूचित कर दिया गया है। एएसपी ने आगे कहा कि हमने सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। हम जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे। बता दें कि नशीली दवाओं की आसान उपलब्धता के लिए कुख्यात पार्वती घाटी में हर साल सैकड़ों विदेशी पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है।
ये भी पढ़ें: भारत में इस जगह दिवाली के अगले दिन बरसते हैं पत्थर, खून निकलने तक चलता है खेल
संबंधित खबरें
हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
7 hrs ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
4 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
5 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
8 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
9 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
14 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines