Himachal Pradesh Politics : उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की 15 राज्यसभा सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हुई। इन राज्यों में से सबसे बड़ा उलटफेर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला। हिमाचल में कांग्रेस के 40 विधायकों में 6 ने क्रॉस वोटिंग कर दी। कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा के हर्ष महाजन को बराबर-बराबर 34-34 वोट मिले। बाद में टॉस के आधार पर हर्ष महाजन को विजयी घोषित कर दिया गया। क्रॉस वोटिंग करने के कांग्रेस के 6 विधायक और 3 निर्दलीय विधायक ‘गायब’ हो गए हैं। अब बड़ा सवाल उठता है कि क्या हिमाचल में सुक्खू सरकार के साथ कोई बड़ा खेल होने वाला है।
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में कुल 9 क्रॉस वोटिंग हुई। कांग्रेस के 6 और निर्दलीय के 3 विधायकों ने भाजपा के पक्ष में वोट डाला। हिमाचल में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है और सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री हैं। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के बाद सभी 9 विधायक पंचकूला पहुंच गए हैं। ये विधायक पंचकूला के सेक्टर-1 के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रुके हैं। रेस्ट हाउस में न तो किसी व्यक्ति को जाने की इजाजत है और न ही मीडिया को।
यह भी पढ़ें : बीजेपी यूपी-हिमाचल में ही उलझी रही, उधर कर्नाटक में कांग्रेस ने कर दिया ‘खेला’
कांग्रेस और निर्दलीय के इन विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के पास बहुमत नहीं है। कांग्रेस के छह विधायकों में सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा, धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा, कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो, बड़सर से आईडी लखनपाल, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर और गगरेट से चैतन्य शर्मा शामिल हैं, जिन पर क्रॉस वोटिंग करने का शक है। वहीं, निर्दलीय विधायकों में हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा, देहरा से होशियार सिंह और नालागढ़ से केएल ठाकुर ने भाजपा के पक्ष में वोटिंग की।
सीएम ने विधायकों को अगवा करने का लगाया आरोप
इस बीच हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पांच से छह विधायकों को ‘अगवा’ कर लिया गया और उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा हरियाणा पुलिस के काफिले में साथ ले जाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इन विधायकों के परिजन उनसे (विधायकों से) संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आसमानी आफत का कहर, कुल्लू में 30 सेकेंड में भरभराकर गिरी 7 इमारतें, Video
हिमाचल में बहुमत के लिए चाहिए 35 विधायक
राज्य में चर्चा चल रही है कि अगर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी जीत नहीं सकते हैं तो भाजपा विधानसभा में सुक्खू सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है। हिमाचल में कुछ 68 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें कांग्रेस के पास 40 विधायक और भाजपा के पास 25 विधायक हैं। साथ ही तीन निर्दलीय विधायक भी हैं। अगर कांग्रेस के छह विधायक पाला बदल लेते हैं तो सुक्खू सरकार अल्पमत में आ जाएगी। कांग्रेस के पास 34 विधायक रह जाएंगे, जोकि बहुमत के लिए 35 के आंकड़े से एक कम है।
संबंधित खबरें
हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
1 day ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
5 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
6 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
9 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
10 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
15 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines