Rajya Sabha Election 2024 bjp mla st somashekar cross voting karnataka
विज्ञापन

बीजेपी यूपी-हिमाचल में ही उलझी रही, उधर कर्नाटक में कांग्रेस ने कर दिया 'खेला'

Rajya Sabha Election 2024 BJP MLA ST Somashekar: कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने खेला कर दिया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि बीजेपी विधायक एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया है।

Rajya Sabha Election 2024 BJP MLA ST Somashekar Karnataka: राज्यसभा की 15 सीटों के लिए तीन राज्यों में मतदान जारी है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। कर्नाटक में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए मतदान जारी है। इस दौरान वहां से बीजेपी विधायक के क्रॉस वोटिंग की खबर सामने आ रही हैं। कांग्रेस ने यह दावा किया है।

बीजेपी विधायक ने की क्रॉस वोटिंग

कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी विधायक एसटी सोमशेखर ने क्रॉस वोटिंग की है। कांग्रेस विधायक दिनेश गुंडू राव ने कहा कि हम सभी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि जीत के लिए कोई भी तरीका अपनाना बीजेपी के लिए एक चलन बन गया है।

विज्ञापन

बीजेपी विधायक यतनाल ने क्रॉस वोटिंग पर क्या कहा?

एसटी सोमशेखर द्वारा क्रॉस वोटिंग की अफवाहों पर बीजेपी विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल (यतनाल) ने कहा कि कभी-कभी ऐसी चीजें होती हैं। पार्टी ने बीजेपी-जेडी(एस) उम्मीदवारों को वोट देने का स्पष्ट निर्देश दिया था।

विज्ञापन

डीके शिवकुमार बने पोलिंग एजेंट

बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों की जीत तय तय है। वहीं, चौथी सीट पर बीजेपी-जेडीएस गठबंधन ने अपने उम्मीदवार को उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है। हाालंकि, बीजेपी और कांग्रेस दोनों को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। इसी को देखते हुए डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार खुद पोलिंग एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन

कर्नाटक में जीत के क्या हैं सियासी समीकरण?

बता दें कि राज्यसभा की प्रत्येक सीट पर जीत के लिए प्रथम वरीयता के 45 वोटों की जरूरत है। कांग्रेस के 136 विधायक हैं। तीन निर्दलीय विधायकों ने भी उसे समर्थन देने का ऐलान किया है। ऐसे में तीन सीटों पर उसकी जीत तय है। वहीं, बीजेपी-जेडीएस के दोनों उम्मीदवारों को जीत के लिए प्रथम वरीयता के 90 वोटों की जरूरत होगी, जबकि उसके पास केवल 85 विधायक हैं। ऐसे में उसे 5 विधायकों के क्रॉस वोटिंग की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ