Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी पार्टी ने 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बांकी छह उम्मीदवारों की लिस्ट बाद में जारी की जाएगी। सीएम जयराम ठाकुर सिराज से, अनिल शर्मा मंडी से और सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव लड़ेंगे।
अभी पढ़ें – Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 42 दिन, राहुल गांधी ने कुरनूल से शुरू की पदयात्रा
चुराह सीट से हंसराज, भरमौर से डॉ. जननक राज, चंबा से इंदिरा कपूर, डलहौजी से डी.एस. ठाकुर, भटियाल से विक्रम जरियाल, नूरपुर से रणवीर सिंह, इंदौरा से रीता धीमान, फतेहपुर से राकेश पठानिया, ज्वाली से संजय गुलेरिया, जसवां-प्रांगपुर से विक्रम ठाकुर, जयसिंह पुर से रविंदर धीमान को टिकट दिया गया है।
सुलह सीट से विपिन सिंह परमार को उतारा गया है। नगरोटा से अरुण कुमार मेहरा (कूका), कांगड़ा से पवन काजल, शाहपुर से सरबीण चौधरी, धर्मशाला से राकेश चौधरी को उतारा गया है। पालमपुर से त्रिलोक कपूर, बैजनाथ से मुल्खराज प्रेमी, लाहौल और स्फिति से रामलाल मारकण्डेय पर भरोसा जताया गया है।
मनाली से गोविंद सिंह ठाकुर, बन्जार से सुरेंदर कुमार, करसोग से दीपराज कपूर, सुंदरनगर से राकेश जम्बाव, नाचन से बिनोद कुमार, दरंग से पूरन चंद ठाकुर, जोगिनद्रनगर से प्रकाश राणा, धर्मपुर से रजत ठाकुर, मंडी से अनिल शर्मा को टिकट मिला है। बल्ह से इंद्र सिंह गांधी, भोरंज से अनिल धीमान, सुजानपुर से कैप्टन (रिटायर्ड) रणजीत सिंह, हमीरपुर से नरेंद्र ठाकुर, नादौन से विजय अग्निहोत्री चुनाव लड़ेंगे।
गौरतलब है कि राज्य में एक ही चरण में वोटिंग 12 नवंबर को होगी। जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर होगी। इससे पहले मंगलवार देर रात कांग्रेस ने कांग्रेस पार्टी ने 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग, 8 दिसंबर को रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश में चुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। प्रदेश में एक ही चरण में वोटिंग 12 नवंबर को होगी। जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर होगी। इसके साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं।
8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को समाप्त हो जाएगा। इस समय राज्य में जयराम ठाकुर की अगुवाई में बीजेपी की सरकार है। राजनैतिक दलों की बात है तो आम आदमी पार्टी काफी समय से राज्य में सक्रिय है। जबकि बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भी राज्य का दौरा कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी भी राज्य में फिर से सत्ता पाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।
हिमाचल प्रदेश में 1985 के बाद रिपीट नहीं हुई कोई सरकार
हिमाचल प्रदेश के चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो तो राज्य 1985 के बाद से कोई भी पार्टी लगातार दो बार सत्ता में वापसी नहीं कर पाई है। 1985 में राज्य में लगातार दो बार बीजेपी सस्ता में आई, लेकिन उसके बाद से राज्य में अब तक किसी भी सत्ताधारी पार्टी की वापसी नहीं हुई है। हालांकि इसबार भी बीजेपी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दोबारा सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर मशक्कत में जुटी है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
16 hrs ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
4 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
6 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
8 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
10 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
14 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines