Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 42 दिन, राहुल गांधी ने कुरनूल से शुरू की पदयात्रा

Bharat Jodo Yatra

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 42वां दिन है। कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के बाद इस समय आंध्र प्रदेश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने 42वें दिन कुरनूल के चागी गांव से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान पदयात्रा में भारी तादाद में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1025 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुका है।

विज्ञापन

आज ही कांग्रेस अध्यक्ष पद का नतीजा भी आने वाला है। ऐसे में राहुल गांधी की यात्रा खाफी अहम होने वाली है। नतीजे आने के बाद उनके बयान का लोगों को इंतजार रहेगा।

इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आंध्र प्रदेश में प्रवेश कर गई थी। सोमवार को यात्रा में राहुल गांधी, अलुरु, हट्टी बेलागल और मुनिकुर्ती में पदयात्रा किया। इसके बाद उन्होंने अदोनी के छगी गांव में रात्रि विश्राम किया। आंध्रप्रदेश में यह यात्रा 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इसके बाद यात्रा तेलंगाना के रास्ते कर्नाटक में फिर से प्रवेश करेगी।

विज्ञापन

आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है।

विज्ञापन

कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ