हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को रद्द करने के लिए प्रस्ताव पेश किया गया है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा एशिया कप में पाकिस्तान के साथ भारतीय क्रिकेट टीम को खेलने की दी गई अनुमति दी गई है। जिसका विरोध शुरू हो गया। बुधवार को विधानसभा के मानूसन सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन ने सदन के अंदर प्रस्ताव लाकर भारत-पाक क्रिकेट मैच को लेकर रद्द किए जाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें: चंबा में भूकंप के 2 झटके, 4.0 रही तीव्रता, पाकिस्तान में सहमे लोग
आतंकी हमले जान गंवाने वाले परिवारों के साथ होगा अन्याय
इंदौरा से कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि जिस तरह सीमा पार से निरंतर आतंकी हमले और हमारे देशवासियों के बलिदान को देखते हुए पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार का खेल संबंध न तो राष्ट्रीय भावना के अनुकूल है और न ही शहीदों के प्रति सम्मानजनक है। यदि मैच होता है तो यह शाहिद और उनके परिवार के प्रति अन्याय होगा और पूरे देश की भावनाएं आहत होंगी।
ये भी पढ़ें: कुल्लू में फटा बादल, बह गईं दुकानें, पुल और बाग बगीचे, स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश
पाकिस्तानी आतंकियों ने निर्दोष नागरिकों को बनाया शिकार
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों के जरिए निर्दोष नागरिकों को अपना शिकार बनाया जा रहा है। घुसपैठ करवाई जा रही है। उसको देखते हुए माहौल अनुकूल नहीं है। ऐसे में किसी भी तरह का मैच पाकिस्तान के साथ न खेला जाए। पाकिस्तान से हर तरह के संबंध तोड़ देने चाहिए।
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
11 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
16 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
23 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
27 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
28 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
31 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines