कुल्लू में फटा बादल, बह गईं दुकानें, पुल और बाग बगीचे, स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश

Kullu Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ महीनों में कुदरत का कहर देखने को मिला है। इस पूरे मानसून के सीजन में राज्य में सैकड़ों मौतें हुई हैं। एक बार फिर से प्रदेश के कुल्लू जिले लग घाटी में बादल फटने की घटना सामने आई है, जिसमें भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Himachal Pradesh Kullu

Photo Credit- X

Kullu Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में मानसून के सीजन में भारी तबाही देखने को मिल रही है। अब हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले लग घाटी में बादल फट गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 3 दुकानें, पुल और बाग-बगीचे बह गए हैं। जिसके बाद कुल्लू और बंजार में स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसका वीडियो स्थानीय निवासी ने बनाया, जिसमें बताया गया कि कनौण गांव में बूबू नाले पर बना पुल बह गया और तीन दुकानों का नामोनिशान मिट गया है। इसके पहले हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बादल फटने की घटना सामने आई थी, जिसमें कई लोग फंसे थे।

2 नेशनल हाइवे समेत 389 सड़कें बंद

कुल्लू की लग घाटी में बादल फटने से दुकानें, जमीन और फसलें तबाह हो गई हैं। पीटीआई ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है, जिससे पहाड़ी राज्य में कई जगहों पर लैंडस्लाइड भी हुआ है। 2 नेशनल हाइवे समेत 389 सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं, कई इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

हिमाचल में कई बार फट चुका है बादल

इस मानसून में हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की कई घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही किन्नौर में भी बादल फटा था, जिसमें रेस्क्यू के लिए ITBP की 17वीं बटालियन को लगाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब 413 से अधिक लोगों की जान बचाई गई थी। जानकारी के मुताबिक, ये सभी तीर्थयात्री थे, जो कैलाश यात्रा के लिए आए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ