---विज्ञापन---

हिमाचल angle-right

News24 Exclusive: हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का दावा- अगले महीने लागू होगी ओल्ड पेंशन स्कीम

के जे श्रीवत्सन, जयपुर: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओल्ड पेंशन स्कीम पर बड़ा बयान दिया है। News24 से exclusive बातचीत में सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अगले महीने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू हो जाएगी। इसके लिए नई सरकार ने काम करना भी शुरू कर […]

---विज्ञापन---

के जे श्रीवत्सन, जयपुर: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओल्ड पेंशन स्कीम पर बड़ा बयान दिया है। News24 से exclusive बातचीत में सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अगले महीने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू हो जाएगी। इसके लिए नई सरकार ने काम करना भी शुरू कर दिया है।

कांग्रेस का वादा छलावा नहीं है

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने में कोई परेशानी नहीं होगी। कांग्रेस का वादा छलावा नहीं है, जो कहा है उससे भी ज्यादा करके दिखाएंगे। सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठे वादे नहीं करती। चुनाव के दौरान जो वादे किए गए थे उन वादों पर काम शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में इन वादों से भी आगे बढ़कर कांग्रेस पार्टी काम करने वाली है। हमें जो मैंडेट मिला है उसका हम पूरा सम्मान करेंगे।

---विज्ञापन---

विधानसभा सत्र के बाद मंत्रिमंडल गठन

हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला, सीएम सुखविंदर सुक्खू अपने विधायकों के साथ पहुंचे जयपुर पहुंचे हैं। राजीव शुक्ला ने कहा विधानसभा सत्र के बाद मंत्रिमंडल गठन होगा। इसमें किसी तरह का कोई पेच कहीं नहीं अटका है। विधानसभा का सत्र 22 तारीख को बुलाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

कांग्रेस की विचारधारा सबसे अच्छी

मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि हिमाचल की जनता ने बदलाव किया है और उस राज्य में यह बदलाव हुआ है जहां से बीजेपी अपनी उस विचारधारा का राष्ट्रीय स्तर पर गुणगान करती रही है। हम सभी हिंदू राज्य से संबंधित हैं और जहां तक हिंदुत्व के विचार की बात है उस विचारधारा के लोगों ने भी माना कि कांग्रेस की विचारधारा सबसे अच्छी है, जो इंसानियत को आगे बढ़ने का मौका दे रही है। उन्होंने कहा कि हम कल राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलेंगे।

First published on: Dec 15, 2022 11:59 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola