Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह होगा। शिमला स्थित राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। इससे पहले शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पार्टी आलाकमान को 10 लोगों की सूची सौंपी गई है।
और पढ़िए –Rajasthan News : पड़ोसी राज्यों से नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली, सोमवार से होगी इतनी कटौती
11 दिसंबर से CM और डिप्टी CM संभाल रहे कामकाज
बता दें कि दिसंबर में विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को जीत मिली थी। इसके बाद 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम के रूप में मुकेश अग्निहोत्री ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली थी। शपथ लेने के बाद से दोनों नेता आज तक कामकाज देख रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश सरकार पहली कैबिनेट बैठक के बाद जल्द ही राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी। 12 नवंबर के विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का वादा किया था।
और पढ़िए –Himachal Cabinet Expansion: पूर्व CM वीरभद्र सिंह के बेटे समेत 7 मंत्री सुक्खू कैबिनेट में शामिल
मंत्रिमंडल के लिए इन नामों की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह को जगह दी जा सकती है। उनके अलावा धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, चंदर कुमार, जगत सिंह नेगी और रोहित ठाकुर को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
13 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
20 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
24 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
25 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
28 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
29 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
34 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines