हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dharamshala Weather: आज शाम के वक्त कैसा रहेगा धर्मशाला का मौसम? घिरे बादलों के बीच क्या बरसेगा पानी?

Dharamshala Today Weather Update: धर्मशाला में बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं. बीते कुछ दिनों से राज्य के कई इलाकों में मिला-जुला मौसम देखने को मिल रहा था. लेकिन आज धर्मशाला के मौसम करवट ले सकता है.

विज्ञापन
धर्मशाला में शाम कैसा है मौसम? (Image:AI)

धर्मशाला में आज मौसम का मिजाज मिला-जुला बना रहने वाला है. दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है और आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना भी जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी. हालांकि मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की उम्मीद है और भारी बारिश की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें: 14 May Weather: 3000KM लंबे भयंकर तूफान की चेतावनी, 12 राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट,

शाम होते ही बढ़ेगी ठंडक, रात में गिरेगा तापमान

दिन के मुकाबले शाम और रात के समय मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पहाड़ों से चलने वाली ठंडी हवाएं तापमान को तेजी से नीचे ला सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार रात का न्यूनतम तापमान करीब 14.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को रात के समय हल्के गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी गई है. वहीं हवा में नमी का स्तर लगभग 30 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जिससे उमस ज्यादा महसूस नहीं होगी और मौसम काफी खुशनुमा बना रहेगा. एक्यूवेदर के मुताबिक, शाम के वक्त टॉस होने से 1 और 2 घंटे पहले 50 फीसद तक बारिश के आसार हैं. 6 बजे तक 47% बारिश आने की आशंका है.

विज्ञापन

अगले चार दिन तक बदल सकता है मौसम का मिजाज

प्रदेश के अन्य इलाकों में भी मौसम पूरी तरह स्थिर रहने वाला नहीं है. रोहतांग दर्रे सहित कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात और मनाली घाटी में हल्की बारिश दर्ज की गई. सुहावने मौसम के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक स्नो प्वाइंट ग्रांफू पहुंचे, जिसके कारण कई जगह वाहनों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल सकता है.

आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 16 मई तक हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. 14 से 16 मई के बीच कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना भी जताई गई है. लाहौल-स्पीति के केलंग में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा. हालांकि राहत की बात यह है कि 18 और 19 मई से मौसम साफ और शुष्क होने के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का होना है मैच

आज (14 मई) पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है. मैच से एक दिन पहले धर्मशाला में बारिश होने की खबर सामने आई थी. ऐसे में मुंबई और पंजाब टीम के सोशल मीडिया अकाउंट ने बीते बुधवार (13 मई) बारिश को लेकर अपडेट भी साझा किया था. अब देखना है कि क्या टॉस से पहले बारिश होगी या मैच बिना किसी परेशानी के खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: EPFO New Rules: PF खाता धारकों के लिए खुशखबरी, जल्दी मिलने वाली है फाइनल क्लेम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola