EPFO New Rules: PF खाता धारकों के लिए खुशखबरी, जल्दी मिलने वाली है फाइनल क्लेम सेटलमेंट से जुड़ी नई सुविधा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों खाता धारकों को जल्दी ही खुशखबरी मिलने वाली है। संगठन प्रोविडेंट फंड को फाइनल क्लेम सेंटलमेंट को लेकर नई सर्विस शुरू करने की तैयारी में है। ATM-UPI से प्रोविडेंट फंड निकालने के साथ ही फाइनल क्लेम सेंटलमेंट को लेकर नया नियम भी जल्छी लागू कर दिया जाएगा।

EPFO
1 / 5

EPFO की तैयारी रिटायरमेंट के बाद प्रोविडेंट फंड को फाइनल सेटलमेंट को ऑटोमेटेड करने की है। अगर ऐसा हो जाएगा तो नौकरी छोड़ने के बाद प्रोविडेंट फंड के पैसे ऑटोमेटिकली बैंक खातों में ट्रांसफर हो जाएंगे। फिलहाल 5 लाख रुपये तक का फंड या एडवांस्ड क्लेम सेंटलमेंट ही ऑटोमेटेड होता है, लेकिन फाइनल सेटलमेंट भी ऑटोमेटेड करने का प्लान है।

विज्ञापन

7 करोड़ अकाउंट होल्डर्स का फायदा

7 करोड़ अकाउंट होल्डर्स का फायदा2 / 5

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, EPFO के एक सीनियर ऑफिशियल से जानकारी हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार, नई सर्विस से फायदा यह होगा कि नौकरी छोड़ने के बाद प्रोविडेंट फंड के पैसे के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसका देशभर के करीब 7 करोड़ प्रोविडेंट फंड अकाउंट होल्डर्स को होगा, जो भविष्य में रिटायर होने वाले हैं।

विज्ञापन

आवेदन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी

आवेदन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी3 / 5

न्यू लेबर कोड पर एसोचैम के नेशनल सेमिनार में EPFO के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति ने कहा कि जल्दी ही ऑटोमेटेड फाइनल सेटलमेंट सर्विस शुरू करने जा रहे हैं। अगर कोई PF अकाउंट होल्डर कंपनी बदलता है तो भी PF अकाउंट के ऑटोमैटिक निपटान और ट्रांसफर की सुविधा शुरू करेंगे और इसके लिए कोई फॉर्म भरने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यह भी पढ़ें:   EPFO Rule Change: प्रोविडेंट फंड से जुड़ी गुडन्यूज, 12 साल बाद बदलेगा PF से जुड़ा नियम

3 स्कीमें भी री-नोटिफिाई करने की तैयारी

3 स्कीमें भी री-नोटिफिाई करने की तैयारी4 / 5

EPFO कमिश्नर ने बताया कि नए लीगल फ्रेमवर्क के तहत 3 योजनाएं EPF Scheme 1952, कर्मचारियों की ओर से PF की रकम से जुड़ी Insurance Scheme 1976 और Employees Pension Scheme 1995 भी फिर से नोटिफाई की जाएंगी। हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के द्वारा फैसले लिए गए थे, जिनमें उपरोक्त तीनों स्कीमें री-लॉन्च करने पर सहमति बनी।

विज्ञापन

ATM-UPI से भी जल्द PF की निकासी जल्द

ATM-UPI से भी जल्द PF की निकासी जल्द5 / 5

EPFO जल्दी ही प्रोविडेंट फंड को ATM और UPI से निकाले जाने की सर्विस भी शुरू कर सकता है। यह सुविधा इसी मीहने के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह सुविधा EPFO-3.0 का हिस्सा है। नए सिस्‍टम के तहत EPFO की ओर से नए ATM कार्ड जारी किए जा सकते हैं, जिससे खाताधारक डॉक्‍यूमेंटेशन या ऑफिस जाए बिना अपना फंड निकाल सकेंगे। यह भी पढ़ें: EPFO 3.0: अब जेब में होगा PF का ATM! इस तारीख से शुरू हो सकती है UPI और ATM से पैसे निकालने की सुविधा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन