Chamba Road Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। खाई में कार गिरने से 6 लोगेों की मौत हो गई है। हादसा तीसा के चनवास इलाके में हुआ। कार सड़क से उतरकर करीब 500 मीटर गहराई खाई में लुढ़क गई। हादसे में 2 बच्चों, 2 महिलाओं और 2 पुरुषों ने जान गंवाई है।
चंबा के SP अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि बीती देर रात लैंडस्लाइड होने की वजह से कार खाई में गिर गई। कार पर पहले बड़ा पत्थर गिरा, जिसने कार को करीब 500 फीट गहरी खाई में धकेल दिया। चंबा में हुए दर्दनाक हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक संदेश जारी किया है।
24 जुलाई को मंडी में हुआ था हादसा
बता दें कि गत 24 जुलाई 2025 को मंडी में भी सड़क हादसा हुआ था। हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HRTC) की बस सरकाघाट से दुर्गापुर जा रही थी कि मंडी जिले के तरंगला गांव के पास सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई थी और 27 अन्य लोग घायल हुए थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने हादसे पर शोक जताया था। घायलों को सरकाघाट के सिविल अस्पताल और नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। गंभीर घायलों को बिलासपुर AIIMS रेफर किया गया था।
यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: कैलाश यात्रा मार्ग में अचानक आई बाढ़, ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को बचाया
हिमाचल में सड़क हादसों की स्थिति
बता दें कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ी रास्तों और घुमावदार सड़कों के कारण हादसों के लिए संवेदनशील राज्य है। हिमाचल प्रदेश पुलिस और परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हर साल करीब 3000 सड़क हादसे होते हैं। हादसों में करीब एक हजार लोग मारे जाते हैं और 5000 लोग घायल होते हैं। हादसे होने का मुख्य कारण तेज रफ्तार, शराब पीकर गाड़ी चलाना और लापरवाही से ड्राइविंग करना है।
हिमाचल प्रदेश में साल 2025 में सड़क हादसों में 17.21% की कमी रिकॉर्ड हुई है। साल की पहली तिमाही में जनवरी से अप्रैल 2025 तक 551 सड़क हादसे हुए है, जबकि इसी अवधि में साल 2024 में 668 सड़क हादसे हुए थे। वहीं साल 2025 में शिमला 76, सिरमौर में 67, मंडी में 60, ऊना में 49, कुल्लू में 48, सोलन में 44, बिलासपुर में 42, कांगड़ा में 39, चंबा में 20, हमीरपुर में 16, किन्नौर में 8 और लाहौल-स्पीति में 2 हादसे हुए थे।
यह भी पढ़ें: नैना देवी के पास लैंडस्लाइड का वीडियो आया सामने, सड़क जाम होने से कई श्रद्धालु फंसे
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
16 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
22 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
26 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
28 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
31 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines