News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी में बीते मंगलवार को उत्तरकाशी में बादल फटने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ किन्नौर में किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर अचानक से बाढ़ आ गई, जिसमें कई तीर्थयात्री फंस गए।
इस घटना के तुरंत बाद आईटीबीपी ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। उन्होंने कम से कम 413 लोगों की जान बचाई है। यह बाढ़ तांगलिंग एरिया के पास आई है। बता दें, इसमें ट्रेकिंग करने वाला रास्ते का एक बड़ा हिस्सा बह गया।
बचाव अभियान लगातार जारी
आईटीबीपी ट्रैवर्स क्रॉसिंग टेक्निक का इस्तेमाल कर तीर्थयात्रियों को सेफ जगहों पर लेकर जा रही है। इस अभियान की पूरी जिम्मेदारी राजपत्रित अधिकारी ने ली हुई है। जिसमें 4 सबऑर्डिनेट ऑफिसर और 29 अन्य लोगों ने एनडीआरएफ के साथ मिलकर मदद की है। जब यह घटना हुई तो वहां पर आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर तैनात कर दिया गया। फिलहाल, राहत और बचाव अभियान जारी है।
आईएमडी का अलर्ट
वहीं, आईएमडी ने मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसमें हिमाचल समेत कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बता दें, सिरमौर, बिलासपुर, सोलन, शिमला और मंडी जिलों में तेज बारिश होने की चेतावनी दी गई है।
इसके अलावा, ऊना, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, लाहुल और स्पीति, किन्नौर जिलों में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल, शिमला में भारी बारिश के चलते आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन बंद कर दिया है।
प्रदेश में हो रही भारी वर्षा के कारण किन्नौर कैलाश यात्रा मार्ग के कुछ हिस्से बाधित हो गए, जिससे कई श्रद्धालु मार्ग में फंस गए थे।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) August 6, 2025
स्थानीय प्रशासन और @ITBP_official के समन्वित प्रयासों से श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
अब तक सैकड़ों… pic.twitter.com/x3K1cstf3c
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल प्रदेश में फटा बादल, 413 लोगों की बचाई गई जान
न्यूज 24 पर पढ़ें हिमाचल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।