हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

आप गुजरात CM पद के उम्मीदवार गढ़वी बोले, एग्जिट पोल के जरिए नतीजों का अंदाजा लगाना मुश्किल

विज्ञापन
एग्जिट पोल पर राजनेताओं की प्रतिक्रिया

Exit Polls 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों के एग्जिट पाेल सामने आ चुके हैं। इन अनुमानों के बाद राजनेताओं ने इन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गुजरात में आप नेता एग्जिट पोल में बीजेपी को आगे दिखाए जाने को मानने को तैयार नहीं है। यहां आप गुजरात के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने कहा कि एग्जिट पोल के जरिए नतीजों का अंदाजा लगाना मुश्किल है। भाजपा सरकार नहीं बनाएगी, हम पहले चरण में 51 से अधिक सीटें जीतेंगे जबकि दूसरे चरण में 52 से अधिक सीटें जीतेंगे। एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। राज्य में भाजपा का पतन हो रहा है।

आप गुजरात CM पद के उम्मीदवार गढ़वी बोले, एग्जिट पोल के जरिए नतीजों का अंदाजा लगाना मुश्किल

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा- बीजेपी गुजरात की जनता के साथ मिलकर नया इतिहास लिख रही है। गुजरात के लोगों ने बीजेपी से ज्यादा चुनाव लड़ा है। हमारी पार्टी, बीजेपी, राज्य में विकास को और तेज करेगी।

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि  कई एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है तो कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर दिख रही है। हमें 8 दिसंबर तक इंतजार करना चाहिए। हमारे विश्लेषण के मुताबिक बीजेपी के आराम से सरकार बनाने की पूरी संभावना है।

G-20 शिखर सम्मेलन के लिए सर्वदलीय बैठक शुरू, पीएम मोदी समेत कई राज्यों के CM व राजनीतिक दलों के नेता शामिल

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से न्यूज़ 24-टुडेज चाणक्या स्टेट एनालिसिस में बीजेपी को 150 ± 11 सीटें , कांग्रेस को 19 ± 9 सीटें, आम आदमी पार्टी को 11±7 सीटें और अन्यों को 2±2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से न्यूज़ 24-टुडेज़ चाणक्या स्टेट एनालिसिस में बीजेपी को 33 ±7 सीटें , कांग्रेस को भी 33 ±7 सीटें और अन्यों को 2±2 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें