हैवान बेटा! 5 हजार के लिए बेटे ने अपनी मां को मारा, सूटकेस में डाल 800KM दूर पहुंचा, कैसे खुला राज?

Son killed his mother: यूपी पुलिस ने प्रयागराज से एक व्यक्ति को अपनी मां के शव से भरे सूटकेस के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी हत्या उसने हरियाणा में कर दी थी।

Haryana Crime News, Hisar Crime News, UP Police, Crime news, Haryana News, Son killed his mother

Son killed his mother for money: जिसने 9 महीने कोख में पाला, उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उस मां से ज्यादा बेटे को पैसा प्यारा हो गया। वह पैसे के लिए हैवान तक बन गया। दरअसल, हरियाणा के हिसार से मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। बेटे ने महज कुछ पैसों के लिए अपनी ही मां की हत्या कर दी और उसने अपने इस पाप को छुपाने के लिए मां के शव को सूटकेस में भरकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक ट्रेन से यात्रा की। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी बेटे को सूटकेस के साथ गिरफ्तार किया। उसने मां की हत्या हरियाणा में कर दी थी और फिर यहां तक ठिकाने के लिए आया था।

विज्ञापन

गला घोंटकर मार दिया था मां को

डीसीपी (शहर) दीपक भूकर ने बताया कि 13 दिसंबर को हिसार जिले के रहने वाले हिमांशु ने अपनी मां प्रतिमा देवी (42) से 5,000 रुपये मांगे। जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उन दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। इस दौरान हिमांशु ने गुस्से में आकर अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। अपराध को छिपाने के लिए आरोपी बेटे ने अपनी मां के शव को एक सूटकेस में पैक किया और ट्रेन से प्रयागराज आ गया। उसने लाश को संगम में ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन

सूटकेस की तलाशी में मिला शव

डीसीपी भूकर ने बताया कि आज सुबह जब दारागंज थाने की पुलिस नदी तट से सटे संगम इलाके में गश्त कर रही थी तो उन्हें सूटकेस ले जा रहे हिमांशु की हरकत संदिग्ध लगी। जब टीम ने सूटकेस की तलाशी ली तो उसमें प्रतिमा देवी का शव मिला।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरियाणा पुलिस को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। हिमांशु की बहन और पिता को भी सूचित कर दिया गया है। प्रतिमा देवी हिसार में कपास मिल में काम करती थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ