Haryana Crime News: हरियाणा के रोहतक जिले में फिर गैंगवार हुई है। बोहर गांव में शराब के ठेके पर वीरवार रात को फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई। 2 युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। ये सभी लोग ठेके के अंदर बैठे थे। तभी तीन मोटरसाइकिलों पर आए 8 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। अब राहुल बाबा गैंग और काला जठेड़ी गैंग ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा गया है कि वे लोग इस वारदात के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि न्यूज24 इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें:Video: गुरुग्राम में खचाखच भरी बस में लगी आग, जान बचाने के लिए चलती बस की खिड़कियों से कूदे लोग
रोहतक के IMT थाना एरिया के बालियान मोड़ के पास देर रात को अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। हरियाणा CIA, STF और लोकल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि राहुल बाबा और काला जठेड़ी गैंग साथ मिलकर काम करते हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि जो भी हुआ, उसकी जिम्मेदारी आजाद गैंग लेती है। जय भवानी, काला जठेड़ी, राहुल बाबा, अनिल छिप्पी, परवीन दादा और कुणाल जैन के नाम पोस्ट में आगे लिखे गए हैं। इसके अलावा चेतावनी दी गई है कि जो भी इस लड़ाई में आएगा, वह अपने आगे-पीछे पहले देख ले।
3 बदमाश बैठे रहे, 5 ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
बताया जा रहा है कि तीन आरोपी मोटरसाइकिस स्टार्ट कर खड़े रहे। जबकि 5 लोग गोलियां बरसाते रहे। अभी बोहर निवासी अनुज और मनोज का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, अमित, विनय और जयदेव की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायलों को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक कोर्ट के बाहर कुछ साल पहले एक बदमाश के ऊपर फायरिंग हुई थी। जिसके बाद से दो गुटों में विवाद जारी है।
ये भी पढ़ें: लाडले को बचाने के लिए भेड़िये से भिड़ी मां, बच्चे को पीठ पर टांगा और लिया लोहा
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
4 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
8 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
11 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
11 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
15 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
20 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines