Video: गुरुग्राम में खचाखच भरी बस में लगी आग, जान बचाने के लिए चलती बस की खिड़कियों से कूदे लोग

Gurugram bus fire :पुलिस के अनुसार हादसे में कोई यात्री घायल नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है। ड्राइवर और परिचालक से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

Gurugram bus fire, Passengers, Kherki Daula
विज्ञापन

Gurugram bus fire: गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास शनिवार रात सड़क पर उस समय कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया जब यहां एक बस में आग लग गई। दरअसल, चलती सिटी बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। आग लगने से यात्रियों में भगदड़ मच गई, लोग चलती बस से कूदकर भागने लगे।

विज्ञापन

बस में सवार थीं 30 से ज्यादा सवारियां 

जानकारी के अनुसार बस में 30 से ज्यादा सवारियां थीं। चलती बस में ड्राइवर को पिछला टायर जाम होने का अहसास हुआ। कुछ देर में बस के रियर टायरों में आग लग गई, आग लगने का पता लगने पर बस में चीख-पुकार मच गई। यात्री चलती बस से कूदकर अपनी जान बचाकर भागने लगे। इससे पहले की ड्राइवर कुछ कर पाता बस तेज झटके के साथ रुक गई।

सड़क पर लग गया था जाम

पीक टाइम होने के चलते सड़क पर हैवी ट्रैफिक था। बस में आग लगने से सड़क पर जाम लग गया। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा तफरी का माहौल था। मामले की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। पुलिस ने किसी तरह ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

आग लगने की सूचना पाकर यात्री बस की खिड़कियों से कूदने लगे। बस रुकने के बाद किसी तरह ड्राइवर ने एक-एक कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार हादसे में कोई यात्री घायल नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है। ड्राइवर और परिचालक से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर ट्रैफिक पुलिस यातायात बहाल रखने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

इनपुट: राहुल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ