Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। अब पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। सीएम नायब सिंह सैनी करनाल नहीं, लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यहां देखें पूरी लिस्ट।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी की पहली लिस्ट के अनुसार, सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा से, ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला से, अनिल विज अंबाला कैंट से, कंवर पाल गुर्जर जगाधरी से, सुनीता दुग्गल रतिया से, भव्य बिश्नोई आदमपुर से, तेजपाल तंवर सोहना से चुनाव लड़ेंगे।
बीजेपी ने मौजूदा 9 विधायकों को टिकट काट दिया। साथ ही जेजेपी के तीन पूर्व विधायक देवेंद्र बबली को टोहाना, रामकुमार गौतम को सफीदों और अनूप धारक को उकलाना से उम्मीदवार बनाया गया है। दीपक मंगला, नरेंद्र गुप्ता, सुधीर सिंगला, विशंभर वाल्मीकि, कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला, सीताराम यादव, पूर्व मंत्री संदीप सिंग, राज्य मंत्री संजय सिंह और लक्ष्मण नापा को टिकट नहीं मिला।
बंसी लाल की पौत्री और भजन लाल के पौत्र को मिला टिकट
इस बार भाजपा ने हरियाणा के तीन लाल बंसी लाल, भजन लाल और देवी लाल के परिवार में से बंसी लाल की पौत्री श्रुति चौधरी और भजन लाल के पौत्र भव्य बिश्नोई को टिकट दिया। वहीं, पार्टी ने देवी लाल के बेटे रणजीत चौटाला को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
इन उम्मीदवारों को मिला टिकट
विधानसभा सीट – उम्मीदवार का नाम
लाडवा – नायब सिंह सैनी
कालका – शक्ति रानी शर्मा
पंचकूला – ज्ञान चंद गुप्ता
अंबाला कैट – अनिल बिज
अंबाला शहर – असीम गोयल
मुलाना – संतोष सरवन
सढ़ौरा – बलवंत सिंह
जगाधारी – कंवर पाल गुर्जर
यमुनानगर – घनश्याम दास अरोड़ा
रादौर – श्याम सिंह राणा
शाहबाद – सुभाष कलसाना
थानेसर – सुभाष सुधा
पेहोवा – सरकार कमलजीत सिंह अजराना
गुहला – कुलवंत बाजीगर
कलायत – कमलेश ढांडा
कैथल – लीला राम गुर्जर
नीलोखेड़ी – भगवान दास कबीरपंथी
इंद्री – राम कुमार कश्यप
करनाल – जगमोहन आनंद
घरौंदा – हरविंदर कल्याणा
पानीपत ग्रामीण – महिपाल ढांडा
पानीपत शहर – प्रमोद कुमार विज
इसराना – कृष्ण लाल पंवार
समालखा – मनमोहन भड़ाना
खरखौदा – पवन खरखौदा
सोनीपत – निखिल मदान
गोहाना – अरविंद शर्मा
सफीदों – राम कुमार गौतम
जींद- डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा
उचाना कलां – देवेंद्र अत्री
टोहाना – देवेंद्र सिंह बबली
फतेहाबाद – डूडा राम बिश्नोई
रतिया – सुनीता दुग्गल
कालांवाजी – राजिंदर देशुजोधा
रनिया – शीशपाल कंबोज
आदमपुर – भव्य बिश्नोई
उकलाना – अनूप धानक
नारनौंद – कैप्टन अभिमन्यू
हांसी – विनोद भयाना
बरवाला – रणबीर गंगवा
हिसार – डॉ. कमल गुप्ता
नलवा – रणधीर पनिहार
लोहारू – जेपी दलाल
बधरा – उमेद पातुवासा
दादरी – सुनीव सांगवान
भिवानी – घनश्याम सर्राफ
तोशाम – श्रुति चौधरी
बवानी खेड़ा – कपूर वाल्मीकि
मेहम – दीपक हुड्डा
गढ़ी सांपला किलोई – मंजू हुड्डा
कलानौर – रेनू डाबला
बहादुरगढ़ – दिनेश कौशिक
बादली – ओम प्रकाश धनखड़
झज्जर – कप्तान बिरधाना
बेरी – संजय कबलाना
अटेली – कुमारी आरती सिंह राव
नांगल चौधरी – डॉ. अभय सिंह यादव
कोसली – अनिल दहिना
रेवाड़ी – लक्ष्मण सिंह यादव
बादशाहपुर – राव नरबीर सिंह
गुड़गांव – मुकेश शर्मा
सोहना – तेजपाल तंवर
पलवल – गौरव गौतम
पृथला – टेक चंद्र शर्मा
बल्लभगढ़ – मूल चंद्र शर्मा
फरीदाबाद – विपुल गोयल
तिगांव – राजेश नागर